• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 67.90 लाख रुपये से शुरू

    बीएमडब्ल्यू ने फेसलिफ्ट 6 सीरीज जीटी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे तीन वेरिएंट 630आई एम स्पोर्ट, 620डी लग्जरी लाइन और 630 एम स्पोर्ट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 67.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 08, 2021 16:56 ist
    info icon
    published onApr 08, 2021 15:14 IST
    last updated onApr 08, 2021 16:56 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    फेसलिफ्ट 6 सीरीज जीटी पहले से 2.40 लाख रुपये तक महंगी हो गई है।

    • इसमें एक पेट्रोल और दो डीजल इंजन की चॉइस रखी गई है जिनके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है।
    • इसमें वायरलेस चार्जिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल 12.3 इंच स्क्रीन जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • इसकी प्राइस 67.90 लाख से 77.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    बीएमडब्ल्यू ने फेसलिफ्ट 6 सीरीज जीटी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे तीन वेरिएंट 630आई एम स्पोर्ट, 620डी लग्जरी लाइन और 630 एम स्पोर्ट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 67.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

    यहां देखिए 2021 बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी की वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्टः-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत*

    अंतर

    पेट्रोल

         

    630आई लग्जरी लाइन

    65.90 लाख रुपये

    बंद

    --

    630आई एम स्पोर्ट (नया)

    --

    67.90 लाख रुपये

    --

    डीजल

         

    620डी लग्जरी लाइन

    66.50 लाख रुपये

    68.90 लाख रुपये

    +2.40 लाख रुपये

    630डी एम स्पोर्ट

    77 लाख रुपये

    77.90 लाख रुपये

    +90,000 रुपये

    *कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर उतारा है जो कुछ समय बाद बढ़ाई जा सकती है।

    फेसलिफ्ट 6 सीरीज जीटी की कीमत इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से 2.40 लाख रुपये ज्यादा है। इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में लग्जरी लाइन वेरिएंट के साथ पेट्रोल इंजन मिलता था जिसे अब कंपनी ने बंद कर दिया है। अब इसके केवल टॉप मॉडल एम स्पोर्ट में ही पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये ज्यादा है।

    नई बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी में पहले से ज्यादा चौड़ी और ऊंची ग्रिल वर्टिकल स्लेट के साथ दी गई है। इसमें पतले एलईडी हेडलैंप, नई अडेप्टिव लेजर लाइटें (कॉर्नरिंग और एंटी डेजलिंग फंक्शन के साथ) और नया फ्रंट बंपर दिया गया है। इसका साइड लुक पहले जैसा ही है। बदलाव के तौर पर यहां नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 18 और 19 इंच के व्हील का ऑप्शन मिलता है। पीछे की तरफ इसमें एल शेप वाले नए 3डी एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। एम स्पोर्ट पैकेज में नए फॉक्स डिफ्यूजर दिए गए हैं जो कॉन्ट्रास्ट ग्लोसी ब्लैक कलर के साथ आते हैं। 

    यह बीएमडब्ल्यू कार एक पेट्रोल और दो डीजल इंजन में उपलब्ध है, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

    इंजन

    पावर

    टॉर्क

    गियरबॉक्स

    2.0-लीटर पेट्रोल (630आई)

    258 पीएस

    400 एनएम

    8-स्पीड ऑटोमेटिक

    2.0-लीटर डीजल (620डी)

    190 पीएस

    400 एनएम

    8-स्पीड ऑटोमेटिक

    3.0-लीटर, 6-सिलेंडर डीजल (630डी)

    265 पीएस

    620 एनएम

    8-स्पीड ऑटोमेटिक

    इसमें पांच ड्राइव मोडः स्पोर्ट, कंफर्ट, कंफर्ट प्लस, ईको प्रो और अडेप्टिव दिए गए हैं।

    2021 BMW 6 Series GT cabin

    बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस लग्जरी कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (दोनों 12.3 इंच), एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए हैं। इसके अलावा इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 6 स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस कार में मल्टीपल एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी देखें: बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज Vs मर्सिडीज ई-क्लास

    बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी के कंपेरिजन में फिलहाल कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर मर्सिडीज ई-क्लास से है। बीएमडब्ल्यू इस कार के साथ 1.5 लाख रुपये तक फायदे भी दे रही है, हालांकि यह ऑफर केवल उन लोगों के लिए है जो इसे अप्रैल 2021 में बुक करवाते हैं।

    यह भी देखें: बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है