• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये किया मोटर्स की नई सोल ईवी एसयूवी से

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को देगी टक्कर

    सॉनी
    सॉनी
    Published On नवंबर 30, 2018 15:08 ist
    info icon
    published onNov 30, 2018 15:08 IST
    last updated onNov 30, 2018 15:08 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    2020 Kia Soul EV Unveiled; Could Offer Over 400Km Of Range

    किया मोटर्स ने नई जनरेशन की सोल ईवी से पर्दा उठाया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने इसके बैटरी पैक को पहले से डबल से भी ज्यादा किया है। पावर के मामले में भी यह पहले से बेहतर है।

    2020 Kia Soul EV Unveiled; Could Offer Over 400Km Of Range

    नई किया सोल का डिजायन काफी आकर्षक और दमदार है। इसके फ्रंट और रियर बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में पतले एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं, जो बोनट से सटे हुए हैं। टेललैंप्स को सिंगल यूनिट में रखा गया है। यानी इसका एक सिरा बूट लिड से शुरू होता है और रूफ से होते हुए दूसरे हिस्से तक जाता है।

    2020 Kia Soul EV Unveiled; Could Offer Over 400Km Of Range

    अब चलते हैं केबिन की तरफ... कार के डैशबोर्ड को भी अपडेट किया गया है। डैशबोर्ड के सेंटर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इंफोटेंमेंट के नीचे की तरफ एसी के कंट्रोल दिए गए हैं। गियरबॉक्स की जगह नया रोटरी डायल दिया गया है। नई सोल ईवी में ड्राइवर की सुविधा के लिए कई फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में लैन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट कोलिशन वार्निंग जैसे कई फीचर शामिल हैं।

    किया सोल ईवी में 64केडब्ल्यूएच की लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह कितनी दूर तक जाएगी, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सिंगल चार्ज में 470 किमी तक का सफर तय कर सकती है। इसकी पावर 201 पीएस और टॉर्क 395 एनएम होगा। किया सोल में छोटा बैटरी पैक आएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    भारत में किया सोल ईवी को उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। भारत में हुंडई मोटर्स अगले साल कोना इलेक्ट्रिक को उतारने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स भी नई सोल ईवी के साथ भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रख सकती है।

    यह भी पढें : होंडा एचआर-वी पर बनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    किया सोल पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    abayaraj
    Jan 3, 2021, 8:23:49 PM

    Sir I am waiting for the kia soul ev 64 kwh.please tell me when it will be available.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है