• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है 2020 होंडा सिटी डीजल मैनुअल, जानिए यहां

    होंडा सिटी (Honda City) को भारत में लॉन्च हुए दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है। देश में अब पांचवी जनरेशन की सिटी आ गई है जिसे जुलाई 2020 में लॉन्च किया गया था और महज एक महीने में कंपनी इसकी 1975 यूनिट बेचने में कामयाब हुई है। जो ग्राहक इस कार को अपने घर लाना चाहते हैं उनकी सुविधा के लिए यहां हमने इसके 1.5 लीटर डीजल मैनुअल वर्जन के असल माइलेज की जानकारी साझा की है। तो हकीकत में यह कार कितना माइलेज देती है, जानेंगे यहांः-

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 24, 2020 10:01 ist
    info icon
    published onAug 24, 2020 10:01 IST
    last updated onAug 24, 2020 10:01 IST
    6K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी (Honda City) को भारत में लॉन्च हुए दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है। देश में अब पांचवी जनरेशन की सिटी आ गई है जिसे जुलाई 2020 में लॉन्च किया गया था और महज एक महीने में कंपनी इसकी 1975 यूनिट बेचने में कामयाब हुई है। जो ग्राहक इस कार को अपने घर लाना चाहते हैं उनकी सुविधा के लिए यहां हमने इसके 1.5 लीटर डीजल मैनुअल वर्जन के असल माइलेज की जानकारी साझा की है। तो हकीकत में यह कार कितना माइलेज देती है, जानेंगे यहांः-

    इंजन

    1.5-लीटर डीजल मैनुअल

    पावर

    100 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज

    24.1 किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    15.32 किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाईवे)

    20.68 किलोमीटर प्रति लीटर

    हमारे टेस्ट में इस कार ने कंपनी के बताए आंकड़ों से काफी कम माइलेज दिया। कंपनी के अनुसार यह कार 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि हमारे टेस्ट में इस गाड़ी ने सिटी में 15.32 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 20.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी 2020 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    कार के माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग परिस्थतियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार हैं:-

    सिटीःहाईवे (50:50)

    सिटीःहाईवे (25:75)

    सिटीःहाईवे (75:25)

    17.60 किलोमीटर प्रति लीटर

    19.01 किलोमीटर प्रति लीटर

    16.38 किलोमीटर प्रति लीटर

    अगर आपका ज्यादा वक्त सिटी ड्राइविंग में बितता है और हाईवे पर कम ही जाते हैं तो यह कार आपको 16 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज देगी। वहीं अगर आप हाईवे पर ज्यादा और सिटी में कम ड्राइव करते हैं तो आप इस गाड़ी से 19 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आप सिटी और हाईवे दोनों जगह बराबर गाड़ी चलाते हैं तो इससे आपको करीब 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : इन एसेसरीज से बनाएं नई होंडा सिटी को और भी शानदार

    यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी की कंडिशन, चलाने के तौर तरीके और सड़क की स्थिति पर काफी निर्भर करता है, ऐसे में आपकी गाड़ी का माइलेज हमारे बताए आंकड़ों से कम-ज्यादा भी हो सकता है। अगर आपके पास भी होंडा सिटी का डीजल मैनुअल वर्जन है तो कमेंट सेक्शन में इससे जुड़े अनुभव जरूर साझा करें।

    यह भी पढ़ें : असल में कितना माइलेज देती है नई होंडा सिटी पेट्रोल ऑटोमैटिक, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है