• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू

    फेसलिफ्ट बलेनो को 27 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 15, 2019 15:51 ist
    info icon
    published onJan 15, 2019 15:51 IST
    last updated onJan 15, 2019 15:51 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति के चुनिंदा नेक्सा डीलरशिप ने फेसलिफ्ट बलेनो की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। फेसलिफ्ट बलेनो को जनवरी 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।

    फेसलिफ्ट बलेनो को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इससे कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। फेसलिफ्ट बलेनो के डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ अपडेट बंपर और ग्रिल मिलेगी। फॉग लैंप्स को फ्रंट एयरडैम से अलग पोजिशन किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कार के पीछे वाले बंपर और टेललैंप्स में भी बदलाव हो सकते हैं।

    current Baleno

    फेसलिफ्ट बलेनो में रेन-सेंसिंग फ्रंट वाइपर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। मौजूदा बलेनो में बाय-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगा है, फेसलिफ्ट मॉडल में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि एलईडी फॉग लैंप्स को टॉप वेरिएंट में दिया जा सकता है। फेसलिफ्ट बलेनो में मशीन फिनिश अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।

    मौजूदा बलेनो में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल में सीवीटी का विकल्प भी रखा गया है। बलेनो के पावरफुल अवतार बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। कंपनी ने अभी तक इस बारें में जानकारी नहीं दी है कि फेसलिफ्ट बलेनो के साथ पावरफुल वेरिएंट आएगा या नहीं।

    कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा बलेनो की कीमत 5.47 लाख रूपए से 8.52 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़, फॉक्सवेगन पोलो और टाटा 45एक्स से होगा। डीलरों का कहना है कि इसे 27 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढें : नई वैगन-आर की टीज़र इमेज आई सामने, 23 जनवरी को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है