• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ 2018 मारूति सियाज़ का केबिन

    फेसलिफ्ट सियाज़ में अपडेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जून 08, 2018 16:02 ist
    info icon
    published onJun 08, 2018 16:02 IST
    last updated onJun 08, 2018 16:02 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Ciaz Interiors

    मारूति सियाज़ का फेसलिफ्ट अवतार इन दिनों काफी चर्चाओं में है। हाल ही में इसका केबिन कैमरे में कैद हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट सियाज़ को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत के आसपास हो सकती है। मौजूदा सियाज़ की कीमत 7.83 लाख रूपए से 11.51 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    Current Maruti Ciaz Interior

    तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट सियाज़ का केबिन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। इसके स्टीयरिंग व्हील पर नए बटन दिए गए हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि इस में क्रूज़ कंट्रोल भी दिया गया है, मौजूदा सियाज़ में इस फीचर का अभाव है। मारूति विटारा ब्रेज़ा और एस क्रॉस में यह फीचर दिया गया है।

    Maruti Suzuki Ciaz 2018

    डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, इस में मौजूदा मॉडल की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज़ कलर कोम्बिनेशन, फॉक्स वुड फिनिशिंग के साथ दिया गया है। फेसलिफ्ट सियाज़ के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेट किया गया है। इस में 2017 डिजायर वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

    बाहर वाले हिस्से की बात करें तो यहां भी नए बदलाव हुए हैं। सबसे अहम बदलाव आगे वाले हिस्से में हुए हैं। आगे की तरफ नई ग्रिल लगी है, इसके दोनों ओर पतले स्मोक्ड हैडलैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग दी गई है।

    2014 Maruti Ciaz

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट सियाज़ में नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, सुज़ुकी की माइल्ड-हाइब्रिड एसएचवीएस टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यही इंजन इंडोनेशिया में उपलब्ध दूसरी जनरेशन की अर्टिगा में भी लगा है। इसकी पावर 104.7 पीएस और टॉर्क 138 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर का इंजन मिलेगा, इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। डीज़ल इंजन के साथ पहले से ही एसएचवीएस माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz 2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है