• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये होंडा की नई सीआर-वी से...

    टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और स्कोडा कोडिएक को देगी टक्कर

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On फरवरी 07, 2018 13:18 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 13:14 IST
    last updated onFeb 07, 2018 13:18 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda CR-V

    होंडा ने ऑटो एक्सपो-2018 में पांचवी जनरेशन की सीआर-वी से पर्दा उठाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सीआर-वी मौजूदा मॉडल से महंगी होगी। मौजूदा सीआर-वी की कीमत 21.54 लाख रूपए से 26.36 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। नई सीआर-वी की कीमत 26 लाख रूपए से 32 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, स्कोडा कोडिएक और इसुज़ु एमयू-एक्स से होगा।

    Honda CR-V

    2018 होंडा सीआर-वी के इंजन में सबसे बड़ा अपडेट हुआ है। इस में नया 1.6 लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 160 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 2.4 लीटर इंजन लगा है, जो 188 पीएस की पावर और 226 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रख गया है। इस में ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी रखा गया है। दूसरा बड़ा अपडेट सीटिंग कैपेसिटी में हुआ है। मौजूदा सीआर-वी 5-सीटर लेआउट में उपलब्ध थी, जबकि नई सीआर-वी को 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है।

    Honda CR-V

    नई सीआर-वी को नई सिविक वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसके डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं। इस में एलईडी हैडलाइटें और फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसके व्हीलबेस और चौड़ाई को बढ़ाया गया है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां स्प्लिट टेललैंप्स, क्रिस्टल एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।

    कद-काठी

      पुरानी सीआर-वी 2018 सीआर-वी अंतर
    लंबाई 4545 एमएम 4571 एमएम +26 एमएम
    चौड़ाई 1820 एमएम 1885 एमएम +65 एमएम
    ऊंचाई 1685 एमएम 1667 एमएम -20 एमएम
    व्हीलबेस 2620 एमएम 2662 एमएम +42 एमएम

    केबिन की बात करें तो नई सीआर-वी में एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, वॉइस कमांड और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 7.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, टीएफटी एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें, वन-टच पावर मूनरूफ और ड्यूल-टोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    होंडा सीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है