• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई होंडा सीआर-वी

    नई सीआर-वी 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आएगी

    cardekho
    cardekho
    Published On अक्टूबर 08, 2018 13:35 ist
    info icon
    published onOct 08, 2018 13:35 IST
    last updated onOct 08, 2018 13:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda CR-V Diesel

    होंडा की नई सीआर-वी लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे मंगलवार यानी 09 अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, फॉक्सवेगन टिग्वॉन और स्कोडा कोडिएक से होगा। इसकी कीमत 25 लाख रूपए से 31 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    2018 Honda CR-V

    । यह पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा मॉर्डन होगी। इस में ऑल एलईडी हैडलैंप्स, एल-शेप वाले एलईडी टेललैंप्स, नई डे-टाइम रनिंग लाइटें और पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे। कार के सेंटर कंसोल को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। डैशबोर्ड के बीच में एसी वेंट आयेंगे। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में छह एयरबैग, लैन वॉच कैमरा, ईएससी और ड्राइवर फटीग मॉनिटर जैसे फीचर मिलेंगे।

    2018 Honda CR-V Diesel

    पांचवी जनरेशन की होंडा सीआर-वी को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा, वहीं डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर का इंजन आएगा। पेट्रोल वेरिएंट 5-सीटर लेआउट में आएगा, जबकि डीज़ल वेरिएंट 7-सीटर लेआउट में आएगा। पेट्रोल इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जबकि डीज़ल इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    यह भी पढें : होंडा सिविक फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Honda CR-V 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है