• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज़ का मुकाबला हुंडई एक्सेंट से...

    मुकाबले में मौजूद हुंडई एक्सेंट को कहां तक टक्कर देगी नई होंडा अमेज़, जानिये यहां

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मई 17, 2018 12:56 ist
    info icon
    published onMay 17, 2018 12:56 IST
    last updated onMay 17, 2018 12:56 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    Amaze vs Xcent

    होंडा ने नई अमेज़ को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.59 लाख रूपए से शुरू होती है। इस में कई नए बदलाव और कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इसका मुकाबला हुंडई एक्सेंट से है। यहां हमने कई मोर्चों पर नई होंडा अमेज़ की तुलना मुकाबले में मौजूद हुंडई एक्सेंट से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    Amaze vs Xcent

    दोनों कारों की लंबाई एक समान है। नई अमेज़, हुंडई एक्सेंट से 35 एमएम ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस एक्सेंट से 45 एमएम और बूट स्पेस 13 लीटर ज्यादा बड़ा है। ऊंचाई के मामले में हुंडई एक्सेंट ने बाजी मारी है। यह नई अमेज़ से 19 एमएम ज्यादा ऊंची है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पेट्रोल

    Amaze vs Xcent

    डीज़ल

    Amaze vs Xcent

    फीचर लिस्ट

    2018 Honda Amaze

    नई होंडा अमेज़ के टॉप वेरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच डिजिपैड 2.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, एलईडी पोजिशन लाइटें, 15 इंच अलॉय व्हील और क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नई अमेज़ के सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर को स्टैंडर्ड रखा गया है।

    हुंडई एक्सेंट में भी कई सारे फीचर दिए गए हैं। इस में अमेज़ वाले फीचर के अलावा डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, रियर एसी वेंट और कूल्ड ग्लोवबॉक्स भी दिया गया है। 

    कीमत

    नई होंडा अमेज़ की कीमत 5.59 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हुंडई एक्सेंट की कीमत 5.46 लाख रूपए से 8.57 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : नई होंडा अमेज़ Vs फोर्ड एस्पायर Vs टाटा टिगॉर Vs फॉक्सवेगन एमियो

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Honda Amaze 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है