• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये भारत में किस तारीख को लॉन्च हो रही है कारों की गॉडज़िला

    भारत में जीटी-आर का प्रीमियम एडिशन उतारा जाएगा, इसकी एक्स शो-रूम कीमत दो करोड़ रूपए के करीब हो सकती है। 

    अलशार
    अलशार
    Published On अक्टूबर 13, 2016 13:24 ist
    info icon
    published onOct 13, 2016 13:22 IST
    last updated onOct 13, 2016 13:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    एक और आइकॉनिक सुपरकार भारत में कदम रखने जा रही है। इस कार का नाम है निसान जीटी-आर, जो गॉडज़िला के नाम से भी मशहूर है। जीटी-आर की भारत में लॉन्चिंग अगले महीने यानी 09 नवंबर को होगी। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत दो करोड़ रूपए हो सकती है।

    निसान ने जीटी-आर को फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो-2016 में उतारा था। वो इसका पुराना मॉडल था, अब कंपनी नई जीटी-आर लेकर आई है लिहाजा भारत में भी 2017 जीटी-आर को लॉन्च किया जाएगा।

    जीटीआर के नए अवतार में कई कॉस्टमेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इन बदलावों में नए डिजायन का हुड, नया बंपर, वी-मोशन ग्रिल, अपडेटेड हैडलैंप-डे टाइम रनिंग लाइटों के साथ और नए डिजायन के वाई स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 3.8 लीटर का 24 वॉल्व वाला वी-6 ट्विन टर्बोचार्ज इंजन लगा है। यह इंजन 570 पीएस की ताकत और 637 एनएम का टॉर्क जनरेट देता है। इंजन 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 1752 किलोग्राम की जीटी-आर को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में महज़ 2.9 सेकंड लगते हैं। 

    भारत में जीटी-आर का प्रीमियम एडिशन उतारा जाएगा, इसका लॉन्चिंग कलर कस्तूरा ऑरेंज होगा। इसके अलावा जीटी-आर वाइब्रेंट रेड, पर्ल ब्लैक, स्टॉर्म व्हाइट, डेटोना ब्लू, गन मैटालिक और अल्टीमेट सिल्वर कलर में मिलेगी। इसे सीधे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है