मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53
मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 2999 सीसी |
| पावर | 429.1 बीएचपी |
| टॉर्क | 520 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 250 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी |

मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 लेटेस्ट अपडेट
प्राइस: मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 की कीमत 1.88 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है।
सीटिंग केपेसिटी: यह एक 5-सीटर कार है जिसमें पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं।
इंजन व ट्रांसमिशन: मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 कूपे एसयूवी कार में 3-लीटर ट्विन-टर्बो 6-सिलेंडर इनलाइन पेट्रोल इंजन (435 पीएस/560 एनएम) के साथ 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। इसे 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सेटअप से 20 पीएस की पावर और 200 एनएम टॉर्क का बूस्ट भी मिलेगा। इस इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
फीचर: इसमें ड्यूल 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड फ्रंट सीटें, 13-स्पीकर 590वाट बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी: सुरक्षा के लिए एएमजी जीएलई 53 कूपे कार में मल्टीपल एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), और ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपेरिजन: मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 कूपे एसयूवी का मुकाबला पोर्श केयेन कूपे और बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम से है।

