• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की 14,000 यूनिट्स कस्टमर्स को हुई डिलीवर

    कंपनी ने 14 जनवरी तक कस्टमर्स को 14000 यूनिट्स डिलीवर करने का लक्षय रखा था। हालांकि ये लक्षय समय पर तो हासिल नहीं हो पाया

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 27, 2022 14:17 ist
    info icon
    published onJan 27, 2022 14:17 IST
    last updated onJan 27, 2022 14:17 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700

    • 30 अक्टूबर 2021 से एक्सयूवी700 के पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी देना की गई थी शुरू
    • नवंबर 2021 के आखिरी सप्ताह से डीजल वेरिएंट्स की डिलीवरी हुई थी शुरू
    • एक्सयूवी700 के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है 1 साल तक का वेटिंग पीरियड
    • एमएक्स और एएक्स वेरिएंट में उपलब्ध है ये कार 
    • 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के दिए गए हैं ऑप्शंस
    • 12.95 लाख रुपये से लेकर 23.79 लाख रुपये के बीच है प्राइस

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की डिलीवरी पिछले साल अक्टूबर से शुरू की थी। ​इसके बाद , मगर 26 जनवरी 2022 तक इस कार की 14000 यूनिट्स डिलीवर की जा चुकी है। चिप की ग्लोबल शॉर्टेज के कारण 12 दिन का विलंब एक बड़ा कारण माना जा सकता है। 

    सबसे पहले महिंद्रा ने इस एसयूवी कार के पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी देना शुरू किया था जिसके बाद इसके डीजल मॉडल की डिलीवरी देना शुरू की गई। बता दें कि अभी भी इस एसयूवी के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर एक साल का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    Mahindra XUV700 cabin

    महिंद्रा एक्सयूवी700 दो वेरिएंट्स: एमएक्स और एएक्स में उपलब्ध है जिसमें 5 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन का ऑप्शन दिया गया है। महिंद्रा की इस एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए), अमेज़न-एलेक्सा कनेक्टिविटी और सबसे खास एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का फीचर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: भारत में 6 एयरबैग की अनिवार्यता से भी कारों में सेफ्टी ज्यादा नहीं होगी पुख्ता, ये हैं कारण

    पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दिए गए इंजन ऑप्शंस का स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:

    इंजन

    2-लीटर-टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल (एमएक्स)

    2.2-लीटर डीजल (एएक्स)

    पावर

    200पीएस

    155पीएस

    185पीएस

    टॉर्क

    380एनएम

    360एनएम

    420एनएम (मैनुअल)/ 450एनएम (ऑटोमैटिक)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    यह भी देखें: भारत में अपकमिंग महिंद्रा कारें

    Mahindra XUV700 rear

    एक्सयूवी700 की कीमत 12.95 लाख रुपये से लेकर 23.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इस महिन्द्रा कार का कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार, टाटा सफारी और किआ केरेंस से है। 

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है