भारत में इसी साल लॉन्च होगी एमजी मोटर्स की पहली कार
भारत में कंपनी की पहली पेशकश कॉम्पैक्ट एसयूवी हो सकती है
- Write a कमेंट

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह साल 2019 में अपनी पहली कार यहां उतारेगी। लेकिन अब जानकारी मिली है कि कंपनी इसी साल यानी 2018 में अपनी पहली कार पेश कर सकती है।

चर्चाएं हैं कि भारत में कंपनी की पहली पेशकश कॉम्पैक्ट एसयूवी एमजी जेडएक्स होगी, इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। एमजी जेडएक्स को कंपनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया था। यह चीन, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया समेत कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

अगर कंपनी जेडएक्स को भारत में उतारती है तो यहां इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और कैप्चर से होगा। भारत में इसे कंपनी के गुजरात स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया जाएगा। इस प्लांट में पहले शेवरले कंपनी की कारें बनती थी। सितंबर 2017 में एमजी मोटर्स ने इस प्लांट को खरीद लिया था।
यह भी पढें : एमजी मोटर इंडिया की वेबसाइट हुई लाइव
