• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा पर वेटिंग पीरियड 9 महीने तक पहुंचा

    मारुति की फ्लैगशिप कार ग्रैंड विटारा को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। अब तक इस गाड़ी को 1.15 लाख से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। यह मारुति के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक है जिसमें माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। यह कॉम्पेक्ट एसयूवी मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इस कार पर अलग-अलग शहरों में 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 19, 2023 16:00 ist
    info icon
    published onJan 19, 2023 16:00 IST
    last updated onJan 19, 2023 16:00 IST
    923 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की फ्लैगशिप कार ग्रैंड विटारा को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। अब तक इस गाड़ी को 1.15 लाख से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। यह मारुति के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक है जिसमें माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। यह कॉम्पेक्ट एसयूवी मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इस कार पर अलग-अलग शहरों में 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    यह भी पढ़ें: मारुति ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन: इन 5 तस्वीरों के जरिए जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    जनवरी 2023 में भारत के 20 प्रमुख शहरों में ग्रैंड विटारा पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है, जानेंगे यहां:

    शहर 

    वेटिंग पीरियड 

    नई दिल्ली 

    2.5 से 4 महीने 

    बेंगलुरु 

    2 महीने 

    मुंबई 

    5.5 से 6 महीने 

    हैदराबाद 

    0

    पुणे 

    5 से 5.5 महीने 

    चेन्नई 

    3 से 4 महीने 

    जयपुर 

    5 से 5.5 महीने 

    अहमदाबाद 

    6 महीने 

    गुरुग्राम 

    6.5 से 7 महीने 

    लखनऊ 

    5.5 से  6 महीने 

    कोलकाता 

    3 से 4 महीने 

    ठाणे 

    5.5 से 6 महीने 

    सूरत 

    6 महीने 

    गाज़ियाबाद 

    5 से 6 महीने 

    चंडीगढ़ 

    6 महीने 

    कोयंबटूर 

    0

    पटना 

    5 महीने 

    फरीदाबाद 

    6.5 से 7 महीने 

    इंदौर 

    5 से 6 महीने 

    नोएडा 

    8 से 9 महीने 

    • हैदराबाद और कोयंबटूर जैसे शहरों में ग्रैंड विटारा कार पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है जिसके चलते इसे अभी घर लाया जा सकता है।
    • बेंगलुरु के लोगों को इस कार की डिलीवरी के लिए दो महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा, जबकि दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में ग्रैंड विटारा न्यू मॉडल पर चार महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Maruti Grand Vitara Cabin

    • पुणे, पटना और जयपुर जैसे शहरों में मारुति की इस एसयूवी कार पर 5 से 5.5 महीने के बीच का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, ठाणे, सूरत, गाज़ियाबाद, चंडीगढ़ और इंदौर के लोगों को इसे घर लाने के लिए छह महीने तक का इंतज़ार करना होगा।

    Maruti Grand Vitara Rear

    • गुरुग्राम और फरीदाबाद में इस गाड़ी का डिलीवरी टाइम बढ़ कर सात महीने पहुंच गया है।
    • नोएडा में इस गाड़ी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। ऐसे में ग्रैंड विटारा को घर पर डिलीवर करवाने के लिए ग्राहकों को 9 महीने तक का इंतज़ार करना होगा।
    • मारुति ने ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट को हाल ही में लॉन्च किया है। इसपर भी लंबा वेटिंग पीरियड रहने दी उम्मीद है।

    यह भी देखेंः मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    seemanta baruah
    Mar 3, 2023, 3:12:53 PM

    I am from Assam,Nagaon,I waited for 4 months .I have booked my grand vitara sigma variant on 30th or 31st of october till now i have not got my delivery.can anyone pls help me why it is taking solong

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      anilkumar
      Jan 19, 2023, 3:39:03 PM

      Good vehicle

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है