• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन: इन 5 तस्वीरों के जरिए जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    अच्छी रोड प्रज़ेंस देने के लिए इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    published on जनवरी 12, 2023 11:13 ist
    info icon
    published onJan 12, 2023 11:13 IST
    last updated onJan 12, 2023 11:13 IST
    352 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने नेक्सा कारों के ब्लैक एडिशन उतारने के बाद अब ग्रैंड विटारा एसयूवी के ब्लैक एडिशन को भी ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन इस कॉम्पेक्ट एसयूवी के टॉप वेरिएंट ज़ेटा, जेटा+, अल्फा और अल्फा+ वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है।

    तस्वीरों के जरिए डालते हैं ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन की पूरी डिटेल्स पर एक नज़र:

    फ्रंट

    ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन में मारुति ने एलईडी डीआरएल्स को कनेक्ट करते क्रोम बार और ग्रिल के आसपास दिए गए क्रोम सराउंड पर मैट सिल्वर फिनिश दी है। कंपनी ने इस गाड़ी में स्किड प्लेट पर मिलने वाली सिल्वर फिनिश को मैट सिल्वर फिनिश से बदल दिया है।

    साइड

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इस मॉडल में दो सबसे बड़े बदलाव नज़र आ रहे हैं, पहला रूफ रैक बार और दूसरा ब्लैक अलॉय व्हील्स। इसके अलावा यह एसयूवी कार रेगुलर मॉडल से एकदम मिलती जुलती लगती है।

    रियर

    रियर साइड पर इसमें एलईडी टेललाइट्स के नीचे की तरफ ब्रश्ड-फिनिश सिल्वर गार्निश दी गई है। यह फीचर नई ग्रैंड विटारा में पहली बार देखने को मिला है।

    यह भी पढ़ें: मारुति ब्रेजा सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    इंटीरियर व फीचर

    ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन के केबिन को रेगुलर मॉडल की तरह ही ब्लैक और मैरून कलर थीम के साथ देखा जा सकता है।

    इस स्पेशल एडिशन एसयूवी में स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 9-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति वीएक्स इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, फुल चार्ज में 550 किलोमीटर की देगी रेंज

    इंजन व गियरबॉक्स

    मारुति ने ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन के इंजन गियरबॉक्स ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही माइल्ड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है। एक्सपो में शोकेस हुई ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन इस गाड़ी का टॉप माइल्ड हाइब्रिड एमटी वेरिएंट था, जिसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) का ऑप्शन दिया गया है। इसकी जानकारी हमें इस गाड़ी की बूटलिड पर दी गई 'ऑलग्रिप' बैजिंग से मिली है।

    मारुति नई बलेनो और एक्सएल6 समेत कई नेक्सा मॉडल्स के ब्लैक एडिशंस उतार चुकी है जो केवल कुछ वेरिएंट्स में ही उपलब्ध हैं। इसकी पूरी डिटेल आप यहां पढ़ सकते हैं।

    यह भी देखेंः मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है