• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफर: फरवरी में रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 71,000 रुपये तक की छूट

    रेनो अपने लाइनअप की सभी कारों पर नकद डिस्काउंट और लॉयल्टी बेनिफिट के अलावा कॉर्पोरेट बोनस और रूरल बेनिफिट भी दे रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 05, 2025 12:11 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2025 12:11 IST
    last updated onFeb 05, 2025 12:11 IST
    200 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो अपने लाइनअप की सभी कारों पर नकद डिस्काउंट और लॉयल्टी बेनिफिट के अलावा कॉर्पोरेट बोनस और रूरल बेनिफिट भी दे रही है

    Renault Kwid, Kiger, Triber

    • रेनो काइगर पर अधिकतम 71,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं जिसमें नकद डिस्काउंट और अन्य फायदे शामिल हैं। 

    • रेनो ट्राइबर पर 66,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

    • क्विड हैचबैक पर 61,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। 

    • सभी ऑफर्स फरवरी 2025 के अंत तक मान्य हैं।  

    रेनो अपने लाइनअप की सभी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। फरवरी 2025 में कंपनी काइगर एसयूवी, ट्राइबर एमपीवी और क्विड हैचबैक पर अच्छी-खासी छूट दे रही है। ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और रेफरल बेनिफिट शामिल हैं।   

    कंपनी मॉडल ईयर 2024 (एमवाय'24) मॉडल और उनके अपडेटेड वर्जन पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यहां देखें फरवरी 2025 में रेनो की किस कार पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट :-  

    रेनो काइगर

    ऑफर 

    डिस्काउंट ऑफर 

    मॉडल ईयर 2025

    मॉडल ईयर 2024

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपए तक 

    40,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए तक 

    15,000 रुपए तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपए तक 

    10,000 रुपए तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    6,000 रुपए तक 

    6,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    41,000 रुपए तक 

    71,000 रुपए तक 

    • यदि आप 2025 रेनो काइगर को चुनते हैं तो आपको 41,000 रुपए तक के फायदे मिल सकेंगे। वहीं, अगर आप 2024 रेनो काइगर कार को खरीदते हैं तो आप 71,000 रुपए तक की बचत कर सकेंगे।  

    • यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह ऑफर्स काइगर (एमवाय 24 या एमवाय 25) के चुनिंदा वेरिएंट पर मान्य है। लॉयल्टी बेनिफिट ऑफर काइगर के केवल एंट्री-लेवल आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट के साथ मिल रहा है।   

    • रेनो ने किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत मेंबर के लिए 4,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट भी रखा है। ग्राहक रूरल डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    • कुछ आवश्यक दस्तावेज सब्मिट करके अतिरिक्त लॉयल्टी बेनेफिट भी प्राप्त किया जा सकता है।

    • यह ऑफर राज्य व अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो शोरूम पर संपर्क करें।  

    • रेनो काइगर की कीमत 6 लाख रुपए से 11.23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    यह भी पढ़ें एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

    रेनो ट्राइबर 

    ऑफर 

    डिस्काउंट ऑफर 

    मॉडल ईयर 2025

    मॉडल ईयर 2024

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपए तक 

    35,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए तक 

    15,000 रुपए तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपए तक 

    10,000 रुपए तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    6,000 रुपए तक 

    6,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    41,000 रुपए तक 

    66,000 रुपए तक 

    • रेनो ट्राइबर एमपीवी पर 66,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसमें रेनो-अप्रूव्ड कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट बेनिफिट भी शामिल हैं। 

    • ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल लॉयल्टी बोनस, रेफरल बेनिफिट और स्क्रेपेज प्रोग्राम बेनिफिट दिए जा रहे हैं।  

    • किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत मेंबर के लिए 4,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट भी रखा गया है, लेकिन इसे कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ प्राप्त नहीं किया जा सकता है। 

    • कुछ आवश्यक दस्तावेज सब्मिट करके अतिरिक्त लॉयल्टी बेनेफिट प्राप्त किया जा सकता है।

    • आपके राज्य या शहर के हिसाब से ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो कार शोरूम पर संपर्क करें।

    • रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपए से 8.98 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    रेनो क्विड 

    ऑफर 

    डिस्काउंट ऑफर 

    मॉडल ईयर 2025

    मॉडल ईयर 2024

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपए तक 

    30,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए तक 

    15,000 रुपए तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपए तक 

    10,000 रुपए तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    6,000 रुपए तक 

    6,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    41,000 रुपए तक 

    61,000 रुपए तक 

    • रेनो क्विड के एंट्री-लेवल आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर 61,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। 

    • आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट पर केवल लोयल्टी बेनिफिट, रेफरल डिस्काउंट और रिलिव स्क्रेपेज प्रोग्राम उपलब्ध है। 

    • कॉर्पोरेट डिस्काउंट केवल रेनो-अप्रूव्ड कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियों पर लागू हैं। कुछ आवश्यक दस्तावेज सब्मिट करके अतिरिक्त लॉयल्टी बेनेफिट भी प्राप्त किया जा सकता है।

    • आपके राज्य या शहर के हिसाब से ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो कार शोरूम पर संपर्क करें। 

    • रेनो क्विड की कीमत 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    यह सभी ऑफर्स फरवरी 2025 के अंत तक मान्य हैं।  

    यह भी पढ़ें : मेड-इन-इंडिया मारुति सुजुकी जिम्नी नोमेड को जापान में मिली 50,000 बुकिंग

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है