• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अब पुणे और हैदराबाद के लोगों को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर देगी कुछ चुनिंदा कारें

    इस प्लान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के लिए कंपनी ने माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के साथ टायअप किया है।

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 28, 2020 18:33 ist
    info icon
    published onAug 28, 2020 18:33 IST
    last updated onAug 28, 2020 18:33 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    • ऑल इंक्लूसिव सब्सक्रिप्शन प्लान में जीरो डाउन पेमेंट और इंश्योरेंस जैसे फीचर्स हैं शामिल
    • इस प्लान के तहत विटारा ब्रेजा और अर्टिगा के केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट ही होंगे उपलब्ध
    • मारु​ति के नेक्सा शोरूम के जरिए बिकती है बलेनो,सियाज और एक्सएल6 जैसी कारें 
    • वहीं अरीना शोरूम पर मिलती है स्विफ्ट,डिजायर,विटारा ब्रेजा और ​अर्टिगा जैसी कारें 

    जुलाई 2020 में गुरुग्राम और बेंगलुरु में सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू करने वाली मारुति अब इसी तर​ह का प्लान पुणे और हैदराबाद के ग्राहकों के लिए भी लाई है।  

    इस प्रोग्राम के तहत हैदराबाद और पुणे के लोगों को मारुति की स्विफ्ट,डिजायर,अर्टिगा और विटारा ब्रेजा सब्स्क्रिप्शन बेसिस पर मिलेगी। इन कारों के कौनसे वेरिएंट ग्राहकों के लिए होंगे उपलब्ध, इस बारे में जानिए आगे:-

    • स्विफ्ट/डिजायर : वीएक्सआई और जेडएक्सआई

    विटारा ब्रेजा और अर्टिगा: वीएक्सआई,जेडएक्सआई प्लस और जेडएक्सआई एटी


    मारुति स्विफ्ट को सब्सक्राइब करने के लिए पुणे एवं हैदराबाद के ग्राहकों को प्रति महीने 17,600 और 18,350 रुपये देने होंगे। सब्सक्रिप्शन पीरियड खत्म होने पर ग्राहक चाहें तो बायबैक ऑप्शन का लाभ ​भी उठा सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत अर्टिगा और विटारा ब्रेजा के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स ही उपलब्ध होंगे। 

    यह भी पढ़ें: अब मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं मारुति की कारें, कंपनी ने गुरूग्राम और बेंगलुरु में शुरू की यह सर्विस

    Maruti Suzuki Ciaz

    यदि आपको नेक्सा का कोई मॉडल पसंद है तो कंपनी की बलेनो,सियाज और एक्सएल6 को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हालांकि इस प्रोग्राम के तहत इन तीनों गाड़ियों के कौनसे वेरिएंट उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 

    ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स को कोई भी 12 से लेकर 48 महीने के लिए सब्सक्राइब कर सकता है। ऑल इंक्लूसिव सब्सक्रिप्शन प्लान में मारुति के पूरे भारत में मौजूद डीलर्स की ओर से जीरो डाउन पेमेंट,कंप्लीट कार मेंटेंनेंस,इंश्योरेंस और 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें: नई मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पुराने मॉडल से कितनी है अलग, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL6 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है