• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक एसयूवी डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू

    स्कोडा कायलाक सब-4 मीटर एसयूवी कार की टेस्ट ड्राइव कंपनी की सभी डीलरशिप पर शुरू हो गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 28, 2025 15:20 ist
    info icon
    published onJan 28, 2025 15:19 IST
    last updated onJan 28, 2025 15:20 IST
    913 Views
    • Write a कमेंट

    You Can Now Check Out The Skoda Kylaq At A Dealership

    क्या आप स्कोडा कायलाक का करीब से लुक देखना चाहते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके काम की है। स्कोडा कायलाक सब-4 मीटर एसयूवी कार डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है और अब इच्छुक ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। कंपनी ने इस गाड़ी की डिलीवरी देनी भी शुरू कर दी है।

    स्कोडा कायलाक एसयूवी चार वेरिएंट : क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर प्लस और प्रेस्टीज में उपलब्ध है। कायलाक कार में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे:

    स्कोडा कायलाक: एक्सटीरियर डिजाइन

    Skoda Kylaq

    कायलाक स्कोडा की पहली कार है जिसे कंपनी की नई मॉडर्न सॉलिड डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है।

    आगे की तरफ इसमें 'बटरफ्लाई' ग्रिल, स्प्लिट एलईडी डीआरएल व एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें फ्रंट बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो इसे काफी दमदार लुक दे रही है। इसका साइड लुक काफी हद तक कुशाक एसयूवी जैसा लगता है। राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    Skoda Kylaq

    पीछे की तरफ इसमें स्क्वायर एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे प्लास्टिक स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है और इस पर 'स्कोडा' बैजिंग दी गई है।

    स्कोडा कायलाक एसयूवी सात कलर ऑप्शन: ऑलिव गोल्ड, लावा ब्लू, डीप ब्लैक पर्ल, टॉर्नेडो रेड, कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील और ब्रिलिएंट सिल्वर में उपलब्ध है।

    स्कोडा कायलाक: इंटीरियर डिजाइन व फीचर

    Skoda Kylaq interior

    स्कोडा कायलाक का डैशबोर्ड लेआउट और डिजाइन कुशाक एसयूवी जैसी है। इसमें कुशाक वाला 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    Skoda Kylaq infotainment

    स्कोडा की इस एसयूवी कार में 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन, और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैंI इस गाड़ी में पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: स्कोडा कायलाक के सिग्नेचर प्लस वेरिएंट में क्या मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    स्कोडा कायलाक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे सुरक्षित सब-4 मीटर एसयूवी कार है जिसे भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। इस गाड़ी की बॉडी शेल इंटिग्रिटी काफी मजबूत है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    स्कोडा कायलाक: इंजन ऑप्शन

    स्कोडा कायलाक में सिंगल टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    स्पेसिफिकेशन 

    स्कोडा कायलाक 

    इंजन 

    1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम 

    ट्रांसमिशन ऑप्शन 

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    19.68 किमी/लीटर (एमटी) / 19.05 किमी/लीटर (एटी)

     

    प्राइस व कंपेरिजन

    Skoda Kylaq rear

    स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपए से 14.4 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और सिरोस, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और निसान मैग्नाइट जैसी कार से है।

     

    यह भी दखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है