• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव: स्कोडा कायलाक के सिग्नेचर प्लस वेरिएंट में क्या मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट की कीमत 1.40 लाख रुपए से 12.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) के बीच है

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जनवरी 27, 2025 16:55 ist
    info icon
    published onJan 27, 2025 16:54 IST
    last updated onJan 27, 2025 16:55 IST
    759 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kylaq Signature Plus variant explained in images

    स्कोडा कायलाक भारत में कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी कार है। यह गाड़ी चार वेरिएंट: क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर प्लस और प्रेस्टीज वेरिएंट में उपलब्ध है। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के फुल लोडेड प्रेस्टीज वेरिएंट से जुड़ी जानकारी हमें मिल चुकी है, अब हम आपके लिए टॉप से नीचे वाले 'सिग्नेचर प्लस' वेरिएंट की तस्वीरें सामने लेकर आए हैं जिससे आपको अंदाजा लग सकेगा कि इसमें क्या कुछ खास मिलता है, तो चलिए इस वेरिएंट पर नजर डालते हैं आगे:

    आगे की डिजाइन

    Skoda Kylaq Signature Plus variant front

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट की फ्रंट डिजाइन फुल लोडेड प्रेस्टीज वेरिएंट जैसी है।

    आगे की तरफ इसमें ब्लैक फिनिशिंग वाली सिग्नेचर स्कोडा ग्रिल और ब्लैक बंपर के साथ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    Skoda Kylaq Signature Plus variant headlights

    टॉप वेरिएंट में मिलने वाली एलईडी प्रोजेक्टर लाइट की बजाए इसमें रिफ्लेक्टर बेस्ड एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें एलईडी डीआरएल पर पिक्सेलेटेड डिजाइन मिलती है जो कि फुल लोडेड प्रेस्टीज वेरिएंट में नहीं दी गई है।

    साइड

    Skoda Kylaq Signature Plus side

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट में 16-इंच सिल्वर अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स और डोर हैंडल्स पर क्रोम स्ट्रिप दी गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप कायलाक का टॉप वेरिएंट चुनते हैं तो आपको इसमें 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें व्हील आर्क पर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है जो कार के पूरे निचले हिस्से पर फैली हुई है।

    पीछे की डिजाइन

    Skoda Kylaq Signature Plus side

    आगे की तरह इसके पीछे की डिजाइन भी टॉप वेरिएंट प्रेस्टीज से मिलती जुलती है। पीछे की तरफ इसमें एलईडी टेललाइट दी गई है जिसे ब्लैक स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है जिस पर 'स्कोडा' ब्रांडिंग मिलती है।

    फ्रंट की तरह इसमें पीछे की साइड ब्लैक बंपर के साथ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कायलाक एसयूवी की डिलीवरी हुई शुरू

    इंटीरियर

    Skoda Kylaq Signature Plus interior

    स्कोडा कायलाक कार के सिग्नेचर प्लस वेरिएंट में केबिन के अंदर ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और डोर पैड पर फैब्रिक मटीरियल दिया गया है।

    Skoda Kylaq Signature Plus interior

    Skoda Kylaq Signature Plus AC control panel

    इसका डैशबोर्ड लेआउट टॉप वेरिएंट से मिलता जुलता है। इसमें एसी वेंट्स के आसपास क्रोम सराउंड, 2-स्पोक लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट व रियर सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है।

    Skoda Kylaq Signature Plus touchscreen

    Skoda Kylaq Signature Plus rear AC vents

    इस वेरिएंट में 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें फ्रंट व रियर पैसेंजर के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

    हालांकि, इसमें सनरूफ, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर का अभाव है। यह सभी फीचर इसके टॉप वेरिएंट प्रेस्टीज में मिलते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी *

    माइलेज 

    एमटी -19.65 किमी/लीटर / एटी - 19.05 किमी/लीटर 

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    प्राइस व कंपेरिजन

    Skoda Kylaq Signature Plus

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट की कीमत 1.40 लाख रुपए से 12.40 लाख रुपए के बीच है, जबकि इसके बाकी वेरिएंट की प्राइस 7.89 लाख रुपए से 14.40 लाख रुपए के बीच है। कायलाक का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और किआ सिरोस से है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार हैं।

    यह भी देखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sunil
    Jan 27, 2025, 3:44:26 PM

    dssdsdfdsfdsfdsfsd

    जवाब
    Write a Reply
    2
    S
    sunil
    Jan 27, 2025, 3:44:34 PM

    safsdfdsfadsasd

    जवाब
    Write a Reply
    3
    S
    sunil
    Jan 27, 2025, 3:44:49 PM

    sdfasfdsfsdfdsfsd

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है