• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केवल अपने प्रीमियम मॉडल्स के ही डार्क एडिशन लॉन्च करेगी टाटा मोटर्स: रिपोर्ट

    टाटा ने जबसे इन कारों के डार्क एडिशन लॉन्च किए है तबसे माना जा रहे है कि कंपनी के कुछ और मॉडल्स के भी ऐसे स्पेशन एडिशंस आ सकते हैं।

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 06, 2021 17:52 ist
    info icon
    published onAug 06, 2021 17:52 IST
    last updated onAug 06, 2021 17:52 IST
    4.7K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने सबसे पहले हैरियर एसयूवी का डार्क एडिशन भारत में लॉन्च किया था जो काफी पॉपुलर हो गया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी अल्ट्रोज,नेक्सन और नेक्सन ईवी के भी डार्क एडिशन लॉन्च किए हैं। रेगुलर मॉडल से इनके डार्क एडिशंस की कीमत 30,000 से लेकर 50,000 रुपये तक ज्यादा रखी गई है। 

    मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमनें जब इस बारे में टाटा के अधिकारियों से टियागो एनआरजी को लेकर बात की तो उन्होनें बताया कि ये एडिशन कंपनी ने केवल प्रीमियम मॉडल्स के लिए रिजर्व रखे हैं। उन्होनें कहा कि कंपनी अभी टियागो के डार्क एडिशन को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोच रही है। 

    चूंकि कंपनी केवल अपने प्रीमियम मॉडल्स के ही डार्क एडिशंस लॉन्च करना चाहती है तो ऐसा माना जा सकता है कि सफारी का भी कुछ ऐसा एडिशन जल्द बाजार में आ सकता है। हो सकता है कि टाटा इस कार की अगले साल फर्स्ट एनिवर्सिरी पर ही इसे लॉन्च कर दे। 

    बता दें कि टाटा के डार्क एडिशंस पूरी तरह से ब्लैक कलर में आते हैं। अलग अलग कारों को कंपनी अलग अलग शेड के ब्लैक ट्रीटमेंट देती है और इनके अलॉय व्हील्स,ग्रिल्स और इंटीरियर में ब्लैक कलर दिया जाता है। इन कारों के फेंडर पर भी 'डार्क'नाम की बैजिंग देखी जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है