• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक स्कूटर के बराबर है मारुति जिम्नी का रेकमेंडेड टायर प्रेशर, हवा भराते समय इस बात का रखें ख्याल

    मारुति सुजुकी जिम्नी भारत की लेटेस्ट ऑफ रोडिंग एसयूवी कार है। लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी इस गाड़ी में फोर-व्हील-ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड दिया गया है। ऑफ रोडिंग गाड़ी होने के कारण जिम्नी को लाइटवेट व्हीकल के तौर पर डिजाइन किया गया है और इसे किसी भी तरह के एडवेंचर ट्रिप पर ले जाने से इसके रेकमेंडेड टायर प्रेशर की जानकारी आपको जरूर पता होनी चाहिए।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 01, 2023 13:05 ist
    info icon
    published onSep 01, 2023 13:05 IST
    last updated onSep 01, 2023 13:05 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी जिम्नी भारत की लेटेस्ट ऑफ रोडिंग एसयूवी कार है। लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी इस गाड़ी में फोर-व्हील-ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड दिया गया है। ऑफ रोडिंग गाड़ी होने के कारण जिम्नी को लाइटवेट व्हीकल के तौर पर डिजाइन किया गया है और इसे किसी भी तरह के एडवेंचर ट्रिप पर ले जाने से इसके रेकमेंडेड टायर प्रेशर की जानकारी आपको जरूर पता होनी चाहिए।

    जिम्नी का रेकमेंडेड टायर प्रेशर

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    मारुति सुजुकी जिम्नी के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील पर 195/80 आर15 टायर चढ़े हैं। मारुति ने जिम्नी में ड्राइवर और एक पैसेंजर बैठे होने पर टायर की हाईट, एसयूवी के वजन और इसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी चारों का पहियों का एयर प्रेशर 26 पीएसआई रेकमंड किया है। यदि एसयूवी में चार पैसेंजर बैठे हैं तो आगे वाले पहियों का रेकमेंडेड टायर प्रेशर 26 पीएसआई और पीछे वाले पहियों का रेकमेंडेड एयर प्रेशर 29 पीएसआई बताया है। यह आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली अधिकांश गाड़ियों के रेकमेंडेड टायर प्रेशर 30 पीएसआई से काफी कम है।

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी एरीना को छह साल हुए पूरे, इस दौरान 70 लाख से ज्यादा कारें बिकी

    कम टायर प्रेशर की वजह?

    Maruti Jimny

    जिम्नी का वजन 1210 किलोग्राम है। यह एक लाइटवेट एसयूवी है जो लो टायर प्रेशर को सहन कर सकती है। जिम्नी एक ऑफ रोडिंग गाड़ी भी है, ऐसे में टायर में कम एयर प्रेशर होने पर इसकी रोड़ पर अच्छी ग्रिप बनी रहती है, जिससे गाड़ी का ओवरऑल कंट्रोल भी अच्छा रहता है।

    लो प्रेशर से टायर रास्तों के गड्ढ़ों से लगने वाले झटकों को अब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे व्हीकल की राइड क्वालिटी बेहतर हो जाती है। ऐसे में अपनी एसयूवी कार को पेट्रोल पंप पर ले जाते समय इसका टायर प्रेशर जरूर चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि कंपनी के बताए मापदंड से ज्यादा हवा टायर में ना भराएं।

    इंजन

    Maruti Jimny

    जिम्नी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104.8पीएस की पावर और 134.2एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसमें 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    मारुति जिम्नी का सर्टिफाइड माइलेज 16.94 किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल वेरिएंट) और 16.39 किलोमीटर प्रति लीटर (ऑटोमेटिक वेरिएंट) है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। जिम्नी कार का मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से है।

    यह भी देखेंः मारुति सुजुकी जिम्नी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है