• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन चार सीएनजी कार में मिल रहा है सनरूफ फीचर का ऑप्शन, आप भी डालिए एक नजर

    भारत में सीएनजी कार खरीदने में अब आपको किसी तरह का समझौता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह ऑप्शन अब प्रीमियम हैचबैक और एसयूवी जैसी महंगी कारों में भी मिलने लगा है। अब सीएनजी कारों में टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी और सनरूफ जैसे कई दमदार फीचर्स भी मिलने लगे हैं। यहां हमनें चार सीएनजी कारों की लिस्ट तैयार की है जिसमें सिंगल-पेन सनरूफ का ऑप्शन मिलता है, जिस पर आप भी डालिए एक नजर:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 04, 2023 15:07 ist
    info icon
    published onDec 04, 2023 15:07 IST
    last updated onDec 04, 2023 15:07 IST
    268 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz, Tata Punch, Hyundai Exter, and Maruti Brezza

    टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी

    Tata Altroz

    टाटा अल्ट्रोज़ इस लिस्ट की इकलौती प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसमें सीएनजी का ऑप्शन मई 2023 में शामिल किया गया था। इस हैचबैक कार के सीएनजी वर्जन में सिंगल-पेन सनरूफ भी दिया गया है जो इसमें मिड वेरिएंट एक्सएम+ (एस) से मिलना शुरू होता है। इस वेरिएंट की कीमत 8.85 लाख रुपये है।

    अल्ट्रोज कार के टॉप सीएनजी वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    अल्ट्रोज़ सीएनजी कार में ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके चलते इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस गाड़ी में 2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया गया है जो सीएनजी मोड पर 73.5 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: टेस्ला साइबरट्रक इन खास एसेसरीज के साथ नजर आएगा और भी धांसू, ऑफ रोडिंग के दौरान आएंगी काफी काम

    टाटा पंच सीएनजी

    Tata Punch CNG

    अल्ट्रोज़ की तरह ही टाटा पंच सीएनजी कार में भी सनरूफ का ऑप्शन दिया गया है। हालांकि, पंच सीएनजी में सनरूफ केवल अकंपलिश्ड डैज़ल एस वेरिएंट में ही मिलता है जिसकी कीमत 9.68 लाख रुपये है।

    टाटा पंच सीएनजी माइक्रो एसयूवी में 7-इंच टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    पंच सीएनजी में भी ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके चलते इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। अल्ट्रोज़ की तरह ही इस कार में भी 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है जो सीएनजी मोड पर 73.5 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    हुंडई एक्सटर सीएनजी

    Hyundai Exter

    हुंडई एक्सटर कार में लॉन्चिंग से ही सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इस माइक्रो एसयूवी कार में सिंगल-पेन सनरूफ एसएक्स सीएनजी वेरिएंट के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 9.06 लाख रुपये है।

    हुंडई एक्सटर कार के इस वेरिएंट में भी 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सटर इस लिस्ट की इकलौती सीएनजी कार है जिसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं।

    एक्सटर में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है जो सीएनजी मोड पर 69 पीएस की पावर और 95.2 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    यह भी पढ़ें: भारत में दिसंबर 2023 में लॉन्च होंगी ये तीन नई कार, देखिए पूरी लिस्ट

    मारुति ब्रेजा सीएनजी

    Maruti Brezza

    मारुति ब्रेजा भारत की इकलौती सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसमें सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ का ऑप्शन टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई सीएनजी वेरिएंट के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है।

    मारुति ब्रेजा सीएनजी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर आर्केमि साउंड सिस्टम और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है।

    मारुति की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के सीएनजी वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है जो 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क (सीएनजी मोड पर) देता है। इस इंजन के साथ इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भारत की चार सीएनजी कारें हैं जिनमें सिंगल-पेन सनरूफ का ऑप्शन दिया गया है। आप इनमें से किसे चुनना पसंद करेंगे और क्यों? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

    यह भी देखेंः टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है