• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन भारत में बनाएगी 2­.0 लीटर के डीज़ल इंजन

    जर्मन कार कंपनी फॉक्सवेगन अब देश में 2.­0 लीटर के डीज़ल इंजन बनाने की योजना बना रही है। यह इंजन कई कारों में लगाया जाएगा। इन इंजनों को फॉक्सवेगन समूह के ब्रांड स्कोडा की ऑक्टाविया और भारत में बेची जा रही ऑडी ए3 में दिया जाएगा। कंपनी पिछले साल से ही 1.­5 लीटर का डीज़ल घरेलू स्तर पर बना रही है। इन इंजनों की असेम्बलिंग पुणे स्थित चाकण प्लांट में चल रही है।

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 02, 2016 12:20 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2016 12:20 IST
    last updated onFeb 02, 2016 12:20 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

     Volkswagen to localise production of 2.0 litre diesel mill

    फॉक्सवेगन का 2.­0 लीटर का डीज़ल इंजन बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है । इसे अभी भारत में लागू किया जाना है। भारत सरकार की योजना 2020 तक बीएस-4 से सीधे बीएस-6 मानक अपनाने की है।

    कार कंपनी के लिए घरेलू स्तर पर इंजन बनाना फायदेमंद सौदा होगा। इस सेगमेंट में कारों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए कंपनी का यह बड़ा निवेश सही कदम है। इसके साथ ही लंबे वक्त में उसे इंजनों को नए मानकों के मुताबिक अपग्रेड नहीं करना होगा। स्थानीय स्तर पर इंजन बनाने से कारों की निर्माण प्रक्रिया में तेजी के साथ स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई में भी तेजी आएगी।

    Volkswagen Ameo

    2.0 लीटर के इंजन को ईए288 इंजन के नाम से भी जाना जाता है। इसे फॉक्सवेगन की आने वाली कारों नई जनरेशन ऑडी ए4 और नई स्कोडा सुपर्ब में दिया जाएगा। एमक्यूबी प्लेटफॉर्म के आधार पर बनी कारें अधिकतर ईए288 इंजन पर दौड़ती हैं। वहीं भविष्य में आने वाले मॉडलों में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।

    अभी फॉक्सवेगन अपनी पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो को लेकर सुर्खियों में है। इस कार को ऑटो एक्सपो-2016 में भी शोकेस करने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें दो इंजन दिये जा सकते हैं, जो 90 पीएस पावर और 105 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होंगे।

    यह भी पढ़ें : एमियो नाम से ही आएगी फॉक्सवेगन की पहली कॉम्पैक्ट सेडान

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है