• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई के तरकश से निकलेंगी ये चार खूबसूरत और ताकतवर कारें, करें थोड़ा इंतजार

    देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई इस वक्त कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा की सफलता पर सवार है।  क्रेटा को बाजार में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली। इससे कंपनी को तो बड़ा फायदा हुआ ही, वहीं क्रेटा की सफलता ने दूसरी कंपनियों पर भी गहरा असर डाला। इस मॉडल के आने के बाद दूसरी कंपनियों भी नए मॉडल लाने या फिर पुराने मॉडलों को अपडेट करने के लिए प्रेरित हुई। मसलन महिंद्रा ने बाजार की नब्ज पकड़ते हुए एक्सयूवी-500 का ऑटोमैटिक वर्जन उतारा। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुई हुंडई अपने तरकश के चार नए तीरों को फिलहाल तराश रही है। जो क्रेटा से मिली सफलता को और आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। तो आइए, एक नज़र डालते हैं हुंडई की आने वाली चार कारों पर...

    मनीष
    मनीष
    Published On नवंबर 30, 2015 19:45 ist
    info icon
    published onNov 30, 2015 19:45 IST
    last updated onNov 30, 2015 19:45 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    सोनाटा

    अगली जनरेशन की हुंडई सोनाटा फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिज़ायन पर तैयार होगी। कार के एक्सटीरियर को एक नया लुक मिल सकता है। इसमें क्रोम फिनिशिंग के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट, 16 इंच के अलॉय व्हील्स और ड्यूल एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल है। वहीं बोनट के नीचे आपको मिल सकता है 254 बीएचपी की ताकत देने वाला टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन। डीज़ल वर्जन में 185 बीएचपी की ताकत देने वाला 2.4 लीटर का का थेटा-टू जीडीआई इंजन। कुल मिलाकर कहा जाए तो नई सोनाटा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक पावरफुल पेशकश भी होगी।    

    ट्यूसाॅन

    Hyundai Tuscon

    ट्यूसॉन के फैंस को इसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही इसे नए अवतार में लॉन्च किया जाना है। यह कार भी फ्लूडिक 2.0 डिज़ायन पर ही बनेगी। सबसे ज्यादा फोकस नए फीचर्स और इंस्ट्रूमेंटस पर होगा। ट्यूसॉन में टू और फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा। पेट्रोल व डीज़न दोनों विकल्प मिलेंगे। देश में उतारे जाने वाले मॉडल में 1.7-लीटर पेट्रोल व 2.0-लीटर डीज़ल इंजन उपलब्ध होगा जो 114बीएचपी व 182बीएचपी की ताकत देगा।

    सेंटा-फे

    Hyundai Santa-Fe

    सेंटा-फे एसयूवी के नए अवतार को 2.2-लीटर के डीज़ल इंजन में लॉन्च करने की उम्मीद है। जो 200बीएचपी पावर के साथ 440 एनएम टॉर्क देने में सक्षम होगा। वहीं पेट्रोल वर्जन में थेटा टू 2.4-लीटर इंजन दिया जा सकता है जो 187बीएचपी की ताकत और 241एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इन दोनों मॉडलों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। नई सेंटा-फे में भी फ्लूडिक 2.0 डिज़ायन थीम का इस्तेमाल होगा।

    एलांट्रा

    Hyundai Elantra

    नए जनरेशन की हुंडई एलांट्रा को अगले साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एलांट्रा के कोरियाई मॉडल में दो पेट्रोल वर्जन व एक डीज़ल वर्जन है। डीज़ल वर्जन में 1.6-वीजीटी इंजन लगा है जो 134बीएचपी पावर के साथ करीब 300 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। पेट्रोल में एक विकल्प 1.6-जीडीआई इंजन का है जो 130बीएचपी पावर, 160एनएम टॉर्क देता है, वहीं 2.0-एनयू इंजन 147 बीएचपी पावर के साथ करीब 180एनएम  का टॉर्क देता है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है