टोयोटा रुमियन फेस्टिवल एडिशन लॉन्च: 20,608 रुपये की फ्री एसेसरीज मिलेगी, अक्टूबर 2024 के आखिर तक रहेगा उपलब्ध
इस एडिशन को हर वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 20,608 रुपये की एसेसरीज दी गई है जिसके लिए कोई एक्सट्रा कीमत नहीं देनी होगी।
- Write a कमेंट

- साइड बॉडी मोल्डिंग के साथ सिल्वर इंसर्ट्स और रूफ माउंटेड स्पॉयलर जैसी एक्सटीरियर एसेसरीज दी गई है इसमें
- इंटीरियर एसेसरीज के तौर पर केवल इंटीरियर मैट्स ही दिया गया है इसमें
- रुमियन के हर वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा ये स्पेशल एडिशन
- स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन दिया गया है इसमें जिसमें पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के रखे गए हैं ऑप्शंस
- 10.44 लाख रुपये से लेकर 13.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) के बीच है इसकी कीमत
टोयोटा रुमियन भी उस लिस्ट में शामिल हो गई है जिसका फेस्टिवल एडिशन लॉन्च किया गया है। ये कंपनी का चौथा मॉडल है जिसका स्पेशल एडिशन लॉन्च हुआ है जिसे टोयोटा रुमियन लिमिटेड फेस्टिवल एडिशन नाम से पेश किया गया है। ये स्पेशल एडिशन 31 अक्टूबर 2024 तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। आगे डालिए नजर इसमें दी गई एसेसरीज की पूरी लिस्ट पर:
कॉम्पिलमेंट्री एसेसरी

| टेलगेट गार्निश |
| मड फ्लैप्स |
| रियर बंपर गार्निश |
| इंटीरियर मैट्स |
| नंबर प्लेट गार्निश |
| क्रोम डोर वाइजर |
| रूफ माउंटेड रियर स्पॉयलर |
| सिल्वर इंसर्ट के साथ बॉडी साइड मोल्डिंग |
| कीमत:: 20,608 रुपये |

रुमियन की फीचर लिस्ट और पावरट्रेन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फीचर्स और सेफ्टी

टोयोटा रुमियन एमपीवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी और पैडल शिफ्टर्स भी दिए हैं साथ ही इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री और क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें चार एयरबैग, एक हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
पावरट्रेन ऑप्शंस
| इंजन ऑप्शन |
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
103 पीएस (पेट्रोल), 88 पीएस (सीएनजी) |
| टॉर्क |
137 एनएम (पेट्रोल), 121.5 एनएम (सीएनजी) |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक |
टोयोटा रुमियन में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ सीएनजी किट का भी ऑप्शन मिलता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैंं। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट्स में मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।
कीमत और मुकाबला

टोयोटा रुमियन तीन वेरिएंट्स:एस,जी और वी में उपलब्ध है जिनकी कीमत 10.44 लाख रुपये से लेकर 13.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से है और ये किआ कैरेंस,टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का भी एक अफोर्डेबल विकल्प है।














