• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट टोयोटा इटियॉस और लीवा लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.24 लाख रूपए

    टोयोटा ने इटियॉस और इटियॉस लीवा के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। लीवा की शुरुआती कीमत 5.24 लाख और इटियॉस सेडान की कीमत 6.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on सितंबर 13, 2016 16:18 ist
    info icon
    published onSep 13, 2016 15:43 IST
    last updated onSep 13, 2016 16:18 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने इटियॉस सेडान और इसके हैचबैक मॉडल इटियॉस लीवा के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। इटियॉस लीवा की शुरुआती कीमत 5.24 लाख और इटियॉस सेडान की शुरुआती कीमत 6.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। दोनों कारों में एक जैसे अपडेट किए गए हैं।

     वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, मुंबई )

            इटियॉस लीवा  पेट्रोल  डीज़ल
    स्टैंडर्ड  5.24 लाख रूपए  6.61 लाख रूपए
    डीएलएक्स  5.58 लाख रूपए  6.94 लाख रूपए
    हाई  5.73 लाख रूपए  7.02 लाख रूपए
    प्रीम  6.28 लाख रूपए  7.44 लाख रूपए
      प्लेटिनम इटियॉस  पेट्रोल  डीज़ल
    स्टैंडर्ड  6.43 लाख रूपए  7.56 लाख रूपए
    डीएलएक्स  6.83 लाख रूपए  7.96 लाख रूपए
    हाई  7.17 लाख रूपए  8.30 लाख रूपए
    प्रीम  7.74 लाख रूपए  8.87 लाख रूपए


    Etios

    डिजायन और लुक्स
    टोयोटा इटियॉस के फेसलिफ्ट मॉडल में पुराने डिजायन की छाप बरकरार है। कंपनी ने कुछ चीजों में जरूर बदलाव किए हैं, इनमें नई ग्रिल और बंपर शामिल है। कार का अगला हिस्सा पहले की तरह जाना पहचाना है। क्रोम फिनिशिंग के बाद कार आगे से पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम नज़र आती है। साइड प्रोफाइल में कोई अपडेट नहीं हुए हैं। पीछे की तरफ नए डिजायन वाले बंपर और क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। खास बात यह है कि ये अपडेट सिर्फ प्राइवेट इस्तेमाल के लिए उपलब्ध इटियॉस में मिलेंगे, कैब या टैक्सी के लिए उपलब्ध इटियॉस में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

    कार का केबिन
    केबिन में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। डैशबोर्ड में ग्रे-और बेज़ कलर का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड का डिजायन और ले-आउट पहले जैसा ही है। मल्टीपल कंट्रोल्स और लैदर कवर वाला फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 2-डिन म्यूजिक सिस्टम और मैनुअल एसी को पहले की तरह ही रखा गया है। जगह के मामले में भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं।
    हालांकि कंपनी का दावा है कि नई इटियॉस में पैसेंजर कंफर्ट को बढ़ाया गया है और कार का केबिन पहले के मुकाबले सात फीसदी ज्यादा शांत है। कुछ अच्छे फीचर्स जोड़ते हुए टोयोटा ने ऑल पावर विंडो, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल विंग मिरर, पीछे वाली सीट में आर्मरेस्ट और ज्यादा बूट स्पेस के लिए फोल्डिंग फंक्शन दिया गया है।

    सेफ्टी
    सेफ्टी के मामले में टोयोटा पहले से ही काफी सजग है। नई इटियॉस और लीवा में अब ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है। क्रैश टेस्ट में भी इटियॉस का प्रदर्शन अच्छा है, इसे फोर स्टार रेटिंग मिली है।

    इंजन
    दोनों में 1.2 और 1.5 लीटर के पेट्रोल और 1.4 लीटर का डीज़ल इंजन लगा हुआ है। पेट्रोल इंजन की ताकत 80 और 90 पीएस की है। वहीं डीज़ल इंजन 68 पीएस की ताकत देता है।

    मुकाबला
    इटियॉस सेडान का मुकाबला रेनो स्काला और निसान सनी से है वहीं लीवा हैचबैक की टक्कर में निसान माइक्रा, रेनो पल्स, हुंडई ग्रैंड आई10 और मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट से है।

     

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    टोयोटा इटियॉस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vasudev adoor
    Dec 3, 2016, 9:24:48 PM

    Iinterested to buy Toyoto Etios Platinum SILVER with a price tag around Rs.9lakhs in Jan at Udupi Karnataka

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है