• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Nissan Micra
    बंद कर दिया गया on may, 2020

    निसान माइक्रा

    4.1124 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.99 लाख - 8.13 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी निसान माइक्रा कारें खरीदें
    लेटेस्ट निसान कार लेटेस्ट लॉन्च in अगस्त 2025
    निसान मैग्नाइट
    5.62 - 10.76 लाख*

    नई दिल्ली में पुरानी निसान माइक्रा कार के विकल्प

    • निसान माइक्रा CVT XV
      निसान माइक्रा CVT XV
      Rs3.99 लाख
      201843,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • निसान माइक्रा XL CVT
      निसान माइक्रा XL CVT
      Rs3.50 लाख
      201843,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • निसान माइक्रा XL CVT
      निसान माइक्रा XL CVT
      Rs2.65 लाख
      201655,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • निसान माइक्रा डीजल
      निसान माइक्रा डीजल
      Rs1.45 लाख
      201275,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • निसान माइक्रा XV
      निसान माइक्रा XV
      Rs80000.00
      201180,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • Hyundai Grand आई10 Nios Asta AMT BSVI
      Hyundai Grand आई10 Nios Asta AMT BSVI
      Rs7.25 लाख
      20256,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति बलेनो अल्फा
      मारुति बलेनो अल्फा
      Rs8.75 लाख
      20233,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • Hyundai Grand आई10 Nios Sportz CNG
      Hyundai Grand आई10 Nios Sportz CNG
      Rs6.40 लाख
      202337,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ XZ Plus S
      टाटा अल्ट्रोज़ XZ Plus S
      Rs8.70 लाख
      202510किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ XZ Plus OS
      टाटा अल्ट्रोज़ XZ Plus OS
      Rs8.70 लाख
      2025100किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें

    निसान माइक्रा के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1198 सीसी - 1461 सीसी
    पावर63.12 - 76 बीएचपी
    टॉर्क104 एनएम - 160 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    माइलेज19.15 से 23.19 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल
    • कीलेस एंट्री
    • सेंट्रल लॉकिंग
    • digital odometer
    • एयर कंडीशनर
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
    • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
    • इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन
    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
    • रियर कैमरा
    • प्रमुख विशेषताएं
    • टॉप फीचर

    निसान माइक्रा प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    माइक्रा एक्सएल सीवीटी(बेस मॉडल)1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.34 किमी/लीटर5.99 लाख* 
    माइक्रा फैशन एडिशन एक्सएल सीवीटी1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.34 किमी/लीटर6.19 लाख* 
    माइक्रा डीसीआई एक्सएल(बेस मॉडल)1461 सीसी, मैनुअल, डीजल, 23.08 किमी/लीटर6.62 लाख* 
    माइक्रा एक्सएल ऑप्शन सीवीटी1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.15 किमी/लीटर6.63 लाख* 
    माइक्रा सीवीटी एक्सवी1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.34 किमी/लीटर6.95 लाख* 
    माइक्रा डीसीआई एक्सएल कंफर्ट1461 सीसी, मैनुअल, डीजल, 23.08 किमी/लीटर7.23 लाख* 
    माइक्रा एक्सएल ऑप्शन डी1461 सीसी, मैनुअल, डीजल, 23.19 किमी/लीटर7.44 लाख* 
    माइक्रा एक्सवी सीवीटी(टॉप मॉडल)1198 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.15 किमी/लीटर7.82 लाख* 
    माइक्रा एक्सवी डी(टॉप मॉडल)1461 सीसी, मैनुअल, डीजल, 23.19 किमी/लीटर8.13 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    निसान माइक्रा रिव्यू

    ओवरव्यू

    Overview

    सही मायनों में निसान ने भारत में अपनी पारी माइक्रा से ही शुरू की थी ज​बकि उससे पहले ​कंपनी यहां टियाना और एक्स ट्रेल को लॉन्च कर चुकी थी। निसान ने भारत में माइक्रा का काफी बड़े स्तर पर प्रोडक्शन किया। इसको फे​सलिफ्ट अपडेट भी दिया जा चुका है जिसके बाद हमें इसे ड्राइव करने का मौका भी मिला। तो कैसी है ये हैचबैक ये जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    Overview

    एक्सटीरियर

    Exterior

    हैचबैक सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले निसान माइक्रा दिखने में काफी आकर्षक लगती है। इसका स्टांस काफी दमदार है और इसका फ्रंट काफी हद तक निसान ज्यूक की याद दिलाता है। इसके फ्रंट में नए डिज़ाइन के हेडलैंप के साथ वी शेप की फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसके फ्रंट बंपर को भी अब एक नया शेप मिल गया है साथ ही फॉगलैंप का शेप ट्रायएंगुलर कर दिया गया है।

    नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील को छोड़कर निसान माइक्रा के साइड प्रोफाइल को नहीं बदला गया है। इस कार के रियर प्रोफाइल में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अब यहां बल्ब की जगह एलईडी क्लस्टर के साथ नए टेललैंप दे दिए गए हैं। इस तरह से माइक्रा अपने पिछले मॉडल से कुछ अलग सी नज़र आती है।

    इंटीरियर

    इस हैचबैक के इंटीरियर में भी कंपनी ने कुछ छोटो-मोटे बदलाव किए हैं। सेंटर कंसोल को अपडेट करते हुए पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी गई है और यहां सर्कुलर एयरकॉन वेंट्स के बजाए रेक्टेंगुलर एयरकॉन वेंट्स दिए गए हैं। इसका म्यूजिक सिस्टम भी बदल दिया गया है जो अब यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। इसके अलावा निसान माइक्रा में रिवर्स पार्किंग कैमरा और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के रूप में नए फीचर्स जोड़ दिए गए हैं।

    Interior

    इस कार की सीटों में इस्तेमाल किए जाने वाले मैटिरियल को भी बदल दिया गया है जिसका इस्तेमाल डोर पैड पर भी किया गया है। बाकी इसके केबिन में मौजूद इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर नॉब, पावर विंडो स्विच और यहां तक कि स्टीयरिंग व्हील के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Interior

    निसान माइक्रा के टॉप वेरिएंट एक्सवी में आई की नाम से की लैस एंट्री और पुश स्टार्ट स्टॉप, इलेेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, अलॉय व्हील, एबीएस, रियर पार्किंग कैमरा और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। निसान माइक्रा एक फीचर लोडेड हैचबैक होने के साथ वैल्यू फॉर मनी कार भी है। 

    Interior

    परफॉरमेंस

    Performance

    निसान माइक्रा में दो इंजन 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5 लीटर के9के डीज़ल का ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। 

    Performance

    हमें शुरू से ही इसका पेट्रोल इंजन काफी पसंद आया है क्योंकि इसका रिफाइनमेंट लेवल काफी अच्छा है और ये बेहतरीन तरीके से पावर डिलीवर करता है। फेसलिफ्ट अपडेट के बाद अब इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलने लगा है जो सिटी ड्राइविंग के लिहाज़ से काफी अच्छा है। इस गियरबॉक्स में निसान सनी वाली एक्सट्रॉनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। गियर के ना होने से इसके शिफ्ट्स काफी स्मूद तरीके से काम करते हैं। थ्रॉटल देते ही इसमें लैग महसूस किया जा सकता है। 

    Performance

    माइक्रा में दिए गए 64 बीएचपी की पावर वाले के9के डीज़ल इंजन की बात करें तो बाहर इसका शोर सुनाई देता है, मगर केबिन में अच्छे नॉइस इंसुलेशन के कारण अंदर इसकी आवाज़ नहीं पहुंचती है। इस इंजन से पावर की तो कोई कमी महसूस नहीं होती है और कोई टर्बो लैग भी महसूस नहीं होता। सिटी के ट्रैफिक में अच्छी खासी स्पीड पर चलते हुए इससे आसानी से ओवरटेकिंग की जा सकती है, वहीं धीमी स्पीड पर भी ये जल्दी से हांफता नहीं है। हालांकि, गियर ​शिफ्ट करते वक्त थोड़ा सी समस्या आती है। 

    Performance

    निसान माइक्रा हैचबैक को सिटी में चलाने के लिहाज़ से तैयार किया गया है, ऐसे में इसके सस्पेंशन सिस्टम को अच्छी तरह से ट्यून किया गया है। खराब सड़कों और गड्ढों पर भी ये कार बिना किसी समस्या के आराम से गुजर जाती है और इस दौरान कोई वाइब्रेशन भी महसूस नहीं होता है। इसके सस्पेंशन सिस्टम गड्ढों से आने वाले झटकों को बखूबी झेल लेते हैं जिससे पैंसेंजर्स कंफर्टेबल रहते हैं। 

    Performance

    माइक्रा को हैंडल करना भी काफी आसान है। इसका स्टीयरिंग व्हील भी काफी हल्का है जिससे भारी ट्रैफिक में ये कार आराम से ड्राइव की जा सकती है। 

    वेरिएंट

    Variants

    निसान माइक्रा दो वेरिएंट एक्सएल (ओ) और एक्सवी में उपलब्ध है। कार की कीमत 6.42 लाख रुपये से 7.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। निसान ने माइक्रा को आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है। बावजूद इसके इस कार में काफी अच्छे फीचर्स मौजूद हैं और ये यूरोप के कई देशों में भी उपलब्ध है। कंपनी ने इसके माइलेज को लेकर 19 से 23 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया है, जिसे ठीक-ठाक माना जा सकता है। आपको इसमें पावर की कभी कोई कमी महसूस नहीं होगी। कुल मिलाकर ये सिटी में ड्राइव करने के लिहाज़ से काफी अच्छी हैचबैक कार है जिसकी प्राइस देखते हुए इसे खरीदने के बारे में सोचा जा सकता है।

    निसान माइक्रा की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • सीवीटी गियरबॉक्स: निसान माइक्रा में सीवीटी गियरबॉक्स केवल पेट्रोल वेरिएंट में ही उपलब्ध है। सीवीटी​ गियरबॉक्स के चलते ना केवल कार अच्छा माइलेज देती है बल्कि पावर डिलीवरी भी अच्छी मिलती है
    • इंटीरियर स्पेस एवं क्वालिटी: माइक्रा में काफी अच्छा केबिन स्पेस मिलता है। केबिन में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक और अन्य मैटेरियल की क्वालिटी काफी अच्छी है।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • रियर पैसेंजर सीट पर बेहतर अंडरथाई सपोर्ट की कमी
    • औसत दर्जे का हैै थ्री सिलेंडर पेट्रोल इंजन का परफॉर्मेंस

    निसान माइक्रा न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • निसान माइक्रा एक्सपर्ट रिव्यू
      निसान माइक्रा एक्सपर्ट रिव्यू

      निसान ने भारत में माइक्रा का काफी बड़े स्तर पर प्रोडक्शन किया। इसको फे​सलिफ्ट अपडेट भी दिया जा चुका है जिसके बाद हमें इसे ड्राइव करने का मौका भी मिला।

      भानुअप्रैल 20, 2020

    निसान माइक्रा यूज़र रिव्यू

    4.1/5
    पर बेस्ड124 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (124)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (42)
    • कंफर्ट (35)
    • माइलेज (47)
    • इंजन (22)
    • इंटीरियर (24)
    • स्पेस (12)
    • कीमत (25)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • m
      madhura mulay on अगस्त 27, 2023
      4.3
      Car Experience
      Great features; extremely low maintenance and great look at comparatively low cost Absolutely love the styling
      और देखें
      1
    • j
      jagadeeshwar on जुलाई 19, 2023
      4
      VALUE FOR MONEY
      VALUE FOR MONEY, EXCELLENT FEATURES, FRIENDLY VERY DOWN TO EARTH SERVICE EXPERIENCE. OVER ALL BEST CAR IN IT'S SEGMENT..
      और देखें
    • v
      vyas lakshminarayanan on अप्रैल 28, 2020
      4.2
      The Car Is Underrated
      It's packed with the necessary features right from the base variant. The ride quality is amazing. Clutch is a little tight. It's hard to engage 1, 2.
      और देखें
      5
    • v
      vishnu आर on अप्रैल 09, 2020
      2.7
      Best Small Family Car
      Good car but high in maintenance cost with a great mileage but the problem is lower ground clearance.
      और देखें
      4
    • p
      pradeep कुमार on अप्रैल 05, 2020
      3.2
      Best family car.
      This is a perfect family car to drive in the city traffic areas. With great looks and style and a powerful engine.
      और देखें
      1
    • सभी माइक्रा रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Pan asked on 25 Apr 2020
    Q ) What is the price of engine of Nissan Micra?
    By CarDekho Experts on 25 Apr 2020

    A ) In order to know the price and availability, we would suggest you walk into the ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Rajesh asked on 24 Mar 2020
    Q ) What is the price of air filter hose of Micra?
    By CarDekho Experts on 24 Mar 2020

    A ) For this, we would suggest you walk into the nearest authorized service centre a...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Dhaval asked on 7 Mar 2020
    Q ) What is the price of power steering module of Nissan Micra Active?
    By CarDekho Experts on 7 Mar 2020

    A ) For this, we would suggest you walk into the nearest authorized service centre a...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Jadiya asked on 2 Feb 2020
    Q ) What is the price of front bumper and bonet of Nissan Micra?
    By CarDekho Experts on 2 Feb 2020

    A ) The front bumper of Nissan Micra is priced approx Rs 11,504 and that of bonet is...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Atul asked on 29 Jan 2020
    Q ) What is the price of Immobilizer of Nissan Mirca?
    By CarDekho Experts on 29 Jan 2020

    A ) For this, we would suggest you walk into the nearest dealership as they will be ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer

    ट्रेंडिंग निसान कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    दिसंबर ऑफर देखें

    निसान माइक्रा लेटेस्ट अपडेट

    निसान माइक्रा प्राइस और वेरिएंट: निसान माइक्रा दो वेरिएंट एक्सएल (ओ) और एक्सवी में उपलब्ध है। कार की कीमत 6.42 लाख रुपये से 7.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। 

    निसान माइक्रा इंजन और ट्रांसमिशन: निसान माइक्रा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर 3-सिलेंर इंजन लगा है, जो 77 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन लगा है। इसकी पावर 64 पीएस और टॉर्क 160 एनएम है। इस गाड़ी के पेट्रोल मॉडल में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, वहीं डीज़ल वेरिएंट 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। 

    निसान माइक्रा माइलेज : निसान माइक्रा का पेट्रोल सीवीटी मॉडल 19.15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं डीजल एमटी के माइलेज का दावा 23.19 किमी प्रति लीटर है।

    निसान माइक्रा फीचर्स: इस कार में सेफ्टी के लिहाज़ से ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इस गाड़ी में कंपनी ने ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, एलईडी टेल लाइट, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल सीट, पुश-बटन स्टार्ट, ब्लूटूथ और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 6.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर भी दिए हैं। 

    इनसे है मुकाबला: निसान की इस गाड़ी का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और इग्निस से है।

    और देखें
    space Image
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है