अगस्त 2025 में लॉन्च या शोकेस होंगी ये नई कार, देखिए पूरी लिस्ट
जुलाई 2025 भारत में कार खरीददारों के लिए बेहतर महीना साबित हुआ, इस महीने यहां एमजी साइबरस्टर, नई रेनो ट्राइबर और बड़ी इलेक्ट्रिक एमपीवी एमजी एम9 जैसी नई कार लॉन्च हुई। अगस्त में भी कुछ अपकमिंग कार को लॉन्च और शोकेस किया जाएगा। इसमें कुछ मिड-लाइफ अपडेट और कई महिंद्रा एसयूवी कॉन्सेप्ट शामिल है। यहां देखिए अगस्त में कौनसी अपकमिंग कार लॉन्च या शोकेस होगी:
- Write a कमेंट

जुलाई 2025 भारत में कार खरीददारों के लिए बेहतर महीना साबित हुआ, इस महीने यहां एमजी साइबरस्टर, नई रेनो ट्राइबर और बड़ी इलेक्ट्रिक एमपीवी एमजी एम9 जैसी नई कार लॉन्च हुई। अगस्त में भी कुछ अपकमिंग कार को लॉन्च और शोकेस किया जाएगा। इसमें कुछ मिड-लाइफ अपडेट और कई महिंद्रा एसयूवी कॉन्सेप्ट शामिल है। यहां देखिए अगस्त में कौनसी अपकमिंग कार लॉन्च या शोकेस होगी:
2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट

संभावित लॉन्च: अगस्त 2025 के आखिर तक
संभावित कीमत: 6.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
रेनो इंडिया अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार काइगर का मिड-लाइफ अपडेट उतारने वाली है। इसके टेस्ट मॉडल को कवर से ढ़के हुए देखा जा चुका है, फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ डिजाइन अपडेट किए जा सकते हैं जिनमें आगे नई ग्रिल, नई एलईडी डीआरएल और नए अलॉय व्हील पेटर्न शामिल हो सकते हैं। पीछे की तरफ बंपर और टेल लैंप्स में कुछ हल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही रहने की संभावना है। इसमें पहले की तरह 8-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलना जारी रह सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लए 360 डिग्री कैमरा और छह एयरबैग स्टैंडर्ड जैसे कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर शामिल किए जा सकते हैं।
इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। इसमें पहले की तरह 72 पीएस 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 100 पीएस 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलना जारी रह सकता है। दोनों इंजन के साथ पहले वाले गियरबॉक्स विकल्प मिलना जारी रह सकते हैं।
विनफास्ट वीएफ7
![]()
संभावित लॉन्च: अगस्त 2025 के मध्य में
संभावित कीमत: 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
वियतनामी कार कंपनी के भारत में पहले दो प्रोडक्ट में से एक विनफास्ट वीएफ7 है। इसे भारत में विदेश से इंपोर्ट किया जा रहा है।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा चुका है, जहां इसके फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम डिजाइन से पर्दा उठा था। कंपनी ने इसके कलर विकल्प की पुष्टि भी कर दी है, यह गाड़ी छह रंग: इनफिनिटी ब्लैंक, क्रिमसन रेड, अर्बन मिंट, जेट ब्लैक, डेसैट सिल्वर और जेनिथ ग्रे में मिलेगी।
वीएफ7 के केबिन में प्रीमियम दिखने वाली ब्लैक और टेन ड्यूल-टोन थीम दी गई है। इसके प्रमुख फीचर में एक 12.9-इंच टचस्क्रीन, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
भारत में लॉन्च होने वाली वीएफ7 के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में वीएफ7 में बडे 70.8 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ फ्रंट-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प दिए गए हैं।
वोल्वो एक्ससी60 फेसलिफ्ट

लॉन्च तारीख: 1 अगस्त 2025
प्राइस: 72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
वोल्वो एक्ससी60 को फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है, जिसके तहत इसमें नई ग्रिल के साथ नए डिजाइन एलिमेंट्स, नए बंपर कोंटर्स, और नई एलईडी लाइटिंग दी जाएगी। इसमें नए अलॉय व्हील और अपडेट टेल लैंप क्लस्टर भी मिलेगा।
नई एक्ससी60 का केबिन पहले की तरह सिंपल और साथ-सुथरा रहेगा, हालांकि इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। इसके प्रमुख फीचर में एक 11.2-इंच पोर्टरेट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक प्रीमियम बोवर एंड विल्किंस साउंड सिस्टम शामिल हो सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।
इसमें पहले की तरह 2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है, जो 250 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इसकी कीमत 72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
मर्सिडीज-बेंज एएमजी सीएलई 53 कूपे
लॉन्च तारीख: 12 अगस्त 2025
संभावित कीमत: 2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम)
मर्सिडीज ने एएमजी सीएलई 53 कूपे को भारत में 12 अगस्त 2025 को उतारने की पुष्टि की है। इसका डिजाइन मर्सिडीज की नई स्टाइल थीम पर आधारित होगा, जिसमें लो-स्लंग बोनट, पैनअमेरिकन ग्रिल, शानदार एयर इनटेक और पतली एलईडी हेडलाइट शामिल होगी। इसमें 19-इंच अलॉय व्हील के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क भी मिलेंगे जो इसे स्पोर्टी लुक देंगे। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और क्वाड एग्जॉस्ट मिलेंगे जो एएमजी कार की पहचान है।
केबिन में एएमजी स्पेसिफिक टच जैसे रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग, स्पोर्ट्स सीटें और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसके प्रमुख फीचर में एक 11.9-इंच टचस्क्रीन, एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, आर कई ड्राइव मोड शामिल हो सकते हैं।
इस कूपे कार में 449 पीएस 3-लीटर इनलाइन-6 माइल्ड-हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। कूपे कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में महज 4.2 सेकंड लगेंगे।
महिंद्रा विजन एस

पेश करने की तारीख: 15 अगस्त 2025
स्कॉर्पियो पर आधारित महिंद्रा विजन एस कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट में से एक है, जिसका टीजर जारी हो चुका है। कॉन्सेप्ट टीजर से संकेत मिले हैं कि इसमें चौड़े स्टांस के साथ फ्यूचरिस्टिक एसयूवी डिजाइन, क्लैमशेल बोनट और सी-शेप एलईडी डीआरएल मिलेगा, जो संभवत: कुछ हद तक प्रोडक्शन मॉडल में बरकरार रहेंगे।
उम्मीद है कि केबिन महिंद्रा की नई ईवी की तरह आधुनिक होगा और पूरी चौड़ाई वाला स्क्रीन लेआउट मिलेगा। इसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
महिंद्रा विजन एसएक्सटी

पेश करने की तारीख: 15 अगस्त 2025
महिंद्रा विजन एसएक्सटी का साइज और बॉडी स्टांस विजन एस जैसा ही लगता है, लेकिन यह आगे और पीछे से थोड़ी अलग है। इसमें बोल्ड स्टाइल के साथ ऊंचा बोनट, बड़े व्हील और शानदार डिजाइन दिया गया है। कॉन्सेप्ट मॉडल के केबिन और टेक्निकल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन डिजाइन को देखकर लग रहा है कि यह ऑफ-रोडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।
महिंद्रा विजन टी

पेश करने की तारीख: 15 अगस्त 2025
विजन टी कॉन्सेप्ट महिंद्रा थार.ई का ही विकसित वर्जन है, जिसे 2023 में साउथ अफ्रीका में शोकेस किया गया था। इसका बॉक्सी शेप, बड़े टायर और चौड़ा बॉडी स्टांस, इसे बेहतर आकर्षक लुक देते हैं। टीजर में चौकोर एलईडी लाइट, टेल माउंटेड स्पेयर व्हील, और पीछे लंबा बंपर दिखाई दे रहा है। महिंद्रा ने इसके स्पेसिफिकेशन और केबिन से जुड़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है।
महिंद्रा विजन एक्स

पेश करने की तारीख: 15 अगस्त 2025
हाल ही में महिंद्रा द्वारा जारी किए नए कॉन्सेप्ट टीजर में एक विजन एक्स भी है। हालांकि महिंद्रा ने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टीजर में एक चौड़ी बॉडी वाली एसयूवी कार दिखाई गई है जिसमें आगे बोल्ड और शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स दिखाए गए हैं। यह चारों कॉन्सेप्ट में सबसे शानदार लग रही है और संभावना है कि यह लाइनअप में फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है। इसके डिजाइन और खुबियों से 15 अगस्त को शोकेस के बाद ही पता चलेगा।
आप इनमें से कौनसी कार का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।














