• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड एसयूवी का सीरीज प्रोडक्शन जल्द होगा शुरू

    टोयोटा हाइराइडर से भारत में 1 जुलाई को पर्दा उठेगा।  इस गाड़ी का सीरीज़ प्रोडक्शन अगस्त में शुरू होगा।  इनमें सुजुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और टोयोटा की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। टोयोटा और सुजुकी की अपकमिंग एसयूवी कारों में सेगमेंट फर्स्ट ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन दिया जाएगा। इन एसयूवी कारों की बिक्री अगस्त या फिर सितंबर तक शुरू हो सकती है। भारत में इनकी प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्तुत�ि
    स्तुति
    Published On जून 24, 2022 13:00 ist
    info icon
    published onJun 24, 2022 13:00 IST
    last updated onJun 24, 2022 13:00 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hyryder Hybrid SUV To Enter Series Production Soon

    • टोयोटा हाइराइडर से भारत में 1 जुलाई को पर्दा उठेगा। 

    • इस गाड़ी का सीरीज़ प्रोडक्शन अगस्त में शुरू होगा। 

    • इनमें सुजुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और टोयोटा की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी।

    • टोयोटा और सुजुकी की अपकमिंग एसयूवी कारों में सेगमेंट फर्स्ट ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन दिया जाएगा।

    • इन एसयूवी कारों की बिक्री अगस्त या फिर सितंबर तक शुरू हो सकती है।

    • भारत में इनकी प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टोयोटा जल्द हाइराइडर कार के साथ कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री लेने वाली है। कंपनी इस एसयूवी कार से भारत में 1 जुलाई को पर्दा उठाएगी, अब यह भी कन्फर्म हो गया है कि हाइराइडर कार का सीरीज़ प्रोडक्शन कर्नाटक में स्थित टोयोटा के बिदादी प्लांट में अगस्त से शुरू होगा।  

    मारुति सुजुकी भी हाइराइडर का क्रासबैज वर्जन उतारेगी। हालांकि, इन दोनों ही मॉडल्स का प्रोडक्शन टोयोटा के प्लांट में किया जाएगा। टोयोटा द्वारा जारी हुई लेटेस्ट प्रेस रिलीज़ से यह भी कन्फर्म हो गया है कि यह दोनों ही एसयूवी कारें टोयोटा के नहीं बल्कि सुजुकी के प्लेटफार्म पर बेस्ड होंगी। इन्हें अफ्रीका समेत दूसरे मार्केट में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। 

    Toyota Hyryder AWD

    इन दोनों एसयूवी कारों के माइल्ड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। अब यह ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म हो गया है कि इन एसयूवी कारों के भारतीय वर्जन में सुजुकी द्वारा तैयार की गई माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और टोयोटा द्वारा डेवलप की गई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। हमारी एक्सक्लूसिव स्टोरी में आप इन दोनों एसयूवी कारों के सही पावर फिगर, ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन ऑप्शंस देख सकते हैं। इन दोनों ही एसयूवी कारों में सेगमेंट फर्स्ट ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन भी दिया जाएगा। 

    New Maruti Compact SUV

    अनुमान है कि भारत में इन दोनों ही एसयूवी कारों को अगस्त से सितंबर के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। हमारा मानना है कि टोयोटा-सुजुकी एसयूवी की प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इनका मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर और स्कोडा कुशाक से होगा।

    यह भी पढ़ें : मारुति के पास 3.15 लाख कारों की चल रही पेंडेंसी, 40 प्रतिशत से ज्यादा सीएनजी मॉडल्स शामिल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है