• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन-से फीचर्स, जानिए यहां

    टोयोटा ग्लैंजा दो वेरिएंट, दो इंजन और दो गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध हैं

    निखिल
    निखिल
    published on जून 06, 2019 16:56 ist
    info icon
    published onJun 06, 2019 16:56 IST
    last updated onJun 06, 2019 16:56 IST
    291 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza Launched In India; Price Starts At Rs 7.22 Lakh

    टोयोटा ने 7.22 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर ग्लैंजा हैचबैक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट:- जी और वी में उपलब्ध है। इसे बलेनो वाले 1.2-लीटर के12बी पेट्रोल और 1.2-लीटर ड्यूलजेट माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। हालांकि, माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन केवल जी वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स वाले मॉडल के साथ ही मिलेगा। 

    कलर ऑप्शन 

    • इंस्टा ब्लू

    •  एंटाइज़िंग सिल्वर 

    • स्पोर्टिंग रेड 

    • कैफ़े व्हाइट

    • गेमिंग ग्रे 

    स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स 

    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग 

    • एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी)

    • प्रीटेन्शनर और फाॅर्स लिमिटर से लैस फ्रंट सीटबेल्ट 

    • आईएसओचाइल्ड सीट एंकर 

    • 4 रियर पार्किंग सेंसर 

    • सीटबेल्ट रिमाइंडर 

    • हाई स्पीड वार्निंग 

    • इलेक्ट्रोक्रोमैटिक इनसाइड रियर व्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • फ्रंट फॉग लैंप 

    • रियर वाइपर और वॉशर 

    • एंटी-पिंच ड्राइवर विंडो 

    • स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक 

    • सेंट्रल लॉकिंग 


    Toyota Glanza Launched In India; Price Starts At Rs 7.22 Lakh

    1. टोयोटा ग्लैंजा जी 

    वेरिएंट 

    कीमत 

    मैनुअल (स्मार्ट हाइब्रिड) ऑटोमैटिक (सीवीटी) अंतर

    जी

    7.22 लाख रुपये 

     8.30 लाख रुपये 1.08 लाख रुपये

    फीचर्स

    • एक्सटीरियर: एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स (लाइट गाइड के साथ), एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प, 16-इंच के अलॉय व्हील, क्रोम ग्रिल, बॉडी कलर ओआरवीएम और डोर हैंडल, इलैक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स, रूफ एंटीना। 
    • इंटीरियर: डोर हैंडल और पार्किंग ब्रेक टिप पर क्रोम फिनिश, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट (स्टोरेज के साथ), लगेज बे लैंप, ड्यूल टोन फैब्रिक सीट और डोर ट्रिम, सिल्वर इंटीरियर एक्सेंट, ग्लोवबॉक्स लाइट, सभी पावर विंडो, फ्रंट और रियर बोतल डोर होल्डर्स, पार्सल शेल्फ, फ्रंट और रियर दोनों तरफ की सीटों पर एडजस्टेबल हैडरेस्ट। 
    • कम्फर्ट: पुश इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट पैसेंजर सीट के सनवाइज़र में वेनिटी मिरर, 60:40 अनुपात में फोल्ड होने वाली रियर सीट और रिमोट कीलेस एंट्री।
    • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: बैटरी इनफार्मेशन, आइडल स्टार्ट/स्टॉप, ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन (केवल हाइब्रिड मॉडल में) 
    • ऑडियो: 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ( एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, यूएसबी, औक्स-इन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), दो ट्वीटर, चार स्पीकर व स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और टेलीफोनी कंट्रोल।

    Toyota Glanza Launched In India; Price Starts At Rs 7.22 Lakh

    2. टोयोटा ग्लैंजा वी 

    वेरिएंट 

    कीमत 

    मैनुअल ऑटोमैटिक (सीवीटी) अंतर

    वी

    7.58 लाख रुपये 

    8.90 लाख रुपये  1.32 लाख रुपये

    फीचर्स (जी वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अतिरिक्त)

    • एक्सटीरियर: डे-टाइम रनिंग लैंप, सनलाइट यूवी प्रोटेक्ट ग्लॉस, ऑटो हैडलैंप (फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ) और गाइड लाइट के साथ एलईडी टेललैंप।   
    • इंटीरियर: लेदर रैप स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर सनवाइजर के साथ वैनिटी मिरर। 
    • सेफ्टी: रिवर्स पार्किंग कैमरा। 
    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है