• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो के सीएनजी वेरिएंट जल्द होंगे लॉन्च

    इन दोनों ही कारों में डिज़ायर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (90 पीएस) दिया गया है। डिज़ायर में सीएनजी का ऑप्शन हाल ही में जुड़ा है।   डिज़ायर सीएनजी 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है जो पेट्रोल वर्जन के मुकाबले 13 पीएस और 14.5 एनएम कम है। सीएनजी मॉडल करीब 30 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम हो सकते हैं।  ग्लैंजा और बलेनो में सीएनजी का ऑप्शन मिड वेरिएंट और टॉप से नीचे वाले वेरिएंट के साथ दिया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 29, 2022 15:07 ist
    info icon
    published onMar 29, 2022 15:07 IST
    last updated onMar 29, 2022 15:07 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    maruti baleno

    टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में सीएनजी का ऑप्शन जल्द शामिल किया जाएगा। इन दोनों ही प्रीमियम हैचबैक कारों को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट मिला है जिसके चलते ये अब नई डिज़ाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन के साथ आती हैं। 

    2022 मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा में डिज़ायर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (90 पीएस) दिया गया है। बता दें कि डिज़ायर में सीएनजी का ऑप्शन हाल ही में जुड़ा है। डिज़ायर सीएनजी 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। ग्लैंजा आर बलेनो सीएनजी में भी इससे मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 

    toyota glanza

    कंपनी का दावा है की डिज़ायर सीएनजी 31.12 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, बलेनो और ग्लैंजा सीएनजी भी करीब 30 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : नई टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो 2022 के बीच हैं ये 6 बड़े अंतर

    चूंकि कार कंपनियां सीएनजी का ऑप्शन इन दिनों केवल मिड और टॉप लाइन वेरिएंट के साथ ही दे रही हैं तो ऐसा ही कुछ बलेनो और ग्लैंजा के साथ भी देखने को मिल सकता है। मारुति अपनी बलेनो में सीएनजी का ऑप्शन मिड वेरिएंट डेल्टा और टॉप से नीचे वाले ज़ेटा वेरिएंट के साथ दे सकती है। वहीं, टोयोटा ग्लैंजा में सीएनजी का ऑप्शन एस और जी वेरिएंट के साथ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें : क्या फुली फीचर लोडेड टोयोटा ग्लैंजा वी वेरिएंट की ज्यादा प्राइस है वाजिब?

    ग्लैंजा और बलेनो के सीएनजी वेरिएंट की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट से एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो सीएनजी के मुकाबले में कोई भी कार मौजूद  नहीं है। वहीं, टाटा अपनी अल्ट्रोज़ में सीएनजी का ऑप्शन भविष्य में शामिल कर सकती है। कंपनी की टिगॉर और टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस) के साथ पहले से ही सीएनजी किट का ऑप्शन दिया गया है। अल्ट्रोज में भी यह इंजन दिया गया है ऐसे में कंपनी को इसमें सीएनजी किट जोड़ने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    O
    ombir
    Aug 10, 2022, 10:23:16 PM

    CNG me kab tak aane ki umeed hai

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है