• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    थाईलैंड में टोयोटा फॉर्च्यूनर के कमांडर वेरिएंट से उठा पर्दा, क्या भारत आएगा ये लिमिटेड एडिशन?

    टोयोटा फॉर्च्यूनर का थाईलैंड में एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट पेश किया है। इसे खासतौर पर एशियन मार्केट्स के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे फॉर्च्यूनर कमांडर नाम दिया है। कंपनी इसकी थाईलैंड में केवल 1,000 यूनिट्स ही बेचेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 09, 2022 11:10 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2022 11:09 IST
    last updated onFeb 09, 2022 11:10 IST
    552 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा फॉर्च्यूनर कमांडर में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।

    • कमांडर एडिशन की केवल 1,000 यूनिट्स बेची जाएंगी।
    • इसमें ग्रिल और स्किड प्लेट पर ब्लैक फिनिश दी गई है, वहीं राइडिंग के लिए रेगुलर मॉडल से ज्यादा बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं।
    • इंटीरियर में बदलाव के तौर पर ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ डीप रेड असेंट दिया गया है।
    • यह केवल 2.4 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर का थाईलैंड में एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट पेश किया है। इसे खासतौर पर एशियन मार्केट्स के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे फॉर्च्यूनर कमांडर नाम दिया है। कंपनी इसकी थाईलैंड में केवल 1,000 यूनिट्स ही बेचेगी।

    कमांडर एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से थोड़ा अलग दिखाते हैं। रेगुलर फॉर्च्यूनर में जहां ग्रिल, बंपर व स्किड प्लेट पर क्रोम फिनिश दी गई है, वहीं इस स्पेशल एडिशन कार में यहां पर सिल्वर के साथ स्पोर्टी ब्लैक फिनिश मिलती है। ब्लैक रूफ के चलते यह व्हाइट और रेड पेंट के साथ ड्यूल-टोन एक्सटीरियर वाली कार बन जाती है।

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां टेललैंप्स एक ब्लैक एप्लिक से आपस में कनेक्टेड है और बूट लिड पर कमांडर नाम की बैजिंग दी गई है। इसमें 20 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं जो रेगुलर फॉर्च्यूनर के 18 इंच व्हील से ज्यादा बड़े हैं।

    इसके इंटीरियर में भी कुछ कॉस्मेटिक अपडेट हुए हैं। इसमें ब्लैक लैदर इंटीरियर के साथ डीप रेड असेंट दिए गए हैं। रेड और ब्लैक आमतौर पर कार को स्पोर्टी फील देने के लिए इस्तेमाल होता है और फॉर्च्यूनर कमांडर में यह शेड ज्यादा प्रीमियम फील देता है। यह एक फुली लोडेड वेरिएंट है जिसमें रेगुलर मॉडल की तुलना में कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें रियर क्रॉस ट्रेफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग आदि शामिल है।

    फॉर्च्यूनर कमांडर में 2.4 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 150 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। भारत में उपलब्ध फॉर्च्यूनर की बात करें तो यहां इसमें 2.8 लीटर डीजल (204पीएस/500एनएम) और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलती है। फॉर्च्यूनर कमांडर के सस्पेंशन सेटअप रेगुलर एसयूवी से ज्यादा कंफर्टेबल हैं।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा फॉर्च्यूनर का जीआर स्पोर्ट एडिशन इंडोनेशिया में हुआ लॉन्च, क्या भारत आएगी ये कार?

    भारत में जल्द ही फॉर्च्यूनर का ऐसा स्पेशल वेरिएंट पेश करने की संभावनाएं नहीं है। वर्तमान में यह अपने सेगमेंट की पॉपुलर एसयूवी कार है। भारत में फिलहाल टोयोटा फॉर्च्यूनर की प्राइस 31.39 लाख से 43.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका कंपेरिजन एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडिएक से है।

    यह भी देखें: टोयोटा फॉर्च्यूनर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है