• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    10 लाख रूपए के बजट में उपलब्ध हैं ये टॉप-8 सीवीटी ऑटोमैटिक कारें

    बजट है 10 लाख रूपए और खरीदनी है एक बेहतर ऑटोमैटिक कार, जो जेब पर ज्यादा भारी भी न पड़े और अच्छे फीचर्स से लैस भी हो। ऐसे में कंफ्यूज होना तो बनता है कि कौन सी कार खरीदी जाए। मार्केट में कार तो कई उपलब्ध है लेकिन बजट के मुताबिक सही कार का चयन करना कोई आसान बात नहीं। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए यहां हम लाएं हैं सीवीटी गियरबॉक्स से लैस ऐसी 8 कारें जो आपके बजट और जेब पर भारी नहीं पड़ेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अक्टूबर 01, 2018 22:36 ist
    info icon
    published onOct 01, 2018 22:36 IST
    last updated onOct 01, 2018 22:36 IST
    85 Views
    • Write a कमेंट

    Top 8 Cars Under Rs 10 Lakh With CVT Automatic Transmission

    निसान माइक्रा सीवीटी

    • कीमत: 6.42 लाख रूपए से 7.61 लाख रूपए

    Nissan Micra

    लिस्ट में निसान माइक्रा पहले नंबर पर है। निसान माइक्रा के दो वेरिएंट एक्सएल (ओ) और एक्सवी में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। एक्सएल (ओ) की कीमत 6.42 लाख रूपए और एक्सवी की कीमत 7.61 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इन में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स से साथ दिया गया है। माइक्रा सीवीटी के माइलेज का दावा 19.15 किमी प्रति लीटर है।

    मारूति बलेनो सीवीटी

    • कीमत: 7.12 लाख रूपए से 8.43 लाख रूपए

    Maruti Baleno

    मारूति बलेनो के बेस वेरिएंट सिग्मा को छोड़ सभी वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। मारूति बलेनो डेल्टा सीवीटी की कीमत 7.12 लाख रूपए, ज़ेटा सीवीटी की कीमत 7.73 लाख रूपए और अल्फा सीवीटी की कीमत 8.43 लाख रूपए रखी गई है। मारूति बलेनो सीवीटी के माइलेज का दावा 21.4 किमी प्रति लीटर है।

    हुंडई एलीट आई20 सीवीटी

    • कीमत: 7.05 लाख रूपए से 8.22 लाख रूपए

    Hyundai Elite i20

    हुंडई एलीट आई20 के मेगना एग्जीक्यूटिव और एस्टा वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। मेगना एग्जीक्यूटिव सीवीटी की कीमत 7.05 लाख रूपए और एस्टा सीवीटी की कीमत 8.22 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसके माइलेज के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। चर्चाएं हैं कि इसका माइलेज 18.6 किमी प्रति लीटर के आसपास है।

    होंडा जैज़ सीवीटी

    • कीमत: 8.55 लाख रूपए से 8.99 लाख रूपए

    Honda Jazz

    होंडा जैज़ के वी और वीएक्स वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। वी सीवीटी की कीमत 8.55 लाख रूपए और वीएक्स सीवीटी की कीमत 8.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके माइलेज का दावा 19 किमी प्रति लीटर है।

    होंडा अमेज़ सीवीटी

    • कीमत: 7.50 लाख रूपए से 9.10 लाख रूपए

    Honda Amaze

    होंडा की यह सबसे लोकप्रिय कार है। इसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। होंडा अमेज़ एस पेट्रोल सीवीटी की कीमत 7.50 लाख रूपए और वी सीवीटी की कीमत 8.10 लाख रूपए रखी गई है। अगर आप डीज़ल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प चाहते हैं तो आप एस और वी वेरिएंट ले सकते हैं। एस सीवीटी की कीमत 8.50 लाख रूपए और वी सीवीटी की कीमत 9.10 लाख रूपए है। होंडा अमेज़ के पेट्रोल वर्जन का माइलेज 19 किमी प्रति लीटर और डीज़ल का माइलेज 23.8 किमी प्रति लीटर है।

    निसान सनी सीवीटी

    • कीमत: 9.55 लाख रूपए

    Nissan Sunny

    निसान सनी के टॉप वेरिएंट एक्सवी में पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी का विकल्प दिया गया है। एक्सवी सीवीटी की कीमत 9.55 लाख रूपए रखी गई है। इसके माइलेज का दावा 17.50 किमी प्रति लीटर है। इस मामले में यह होंडा सिटी से पीछे है। होंडा सिटी के माइलेज का दावा 18 किमी प्रति लीटर है।

    टोयोटा यारिस सीवीटी

    • कीमत: 9.99 लाख रूपए

    Toyota Yaris

    दस लाख रूपए के बजट में ऑटोमैटिक कार तलाश रहे लोगों के लिए यहां टोयोटा की यारिस सेडान भी मौजूद है। टोयोटा यारिस के बेस वेरिएंट जे से सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। टोयोटा यारिस 1.5 लीटर पेट्रोल सीवीटी का माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर है। वहीं मैनुअल वर्जन का माइलेज 17.1 किमी प्रति लीटर है।

    रेनो डस्टर सीवीटी

    • कीमत: 9.95 लाख रूपए

    Renault Duster

    रेनो डस्टर के आरएक्सएस वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स लगा है। इसकी कीमत 9.95 लाख रूपए रखी गई है। इसके माइलेज का दावा 14.99 किमी प्रति लीटर है।

    यह भी पढें : क्या इस नवरात्रि घर ला पायेंगे महिन्द्रा मराज़ो, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    निसान सनी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है