• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 2023 में 10 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होंगी ये टॉप 7 कारें

    2023 में भारत में कुछ फेसलिफ्ट मॉडल्स, एक माइक्रो एसयूवी, सीएनजी मॉडल्स, क्रॉसओवर और एक 7 सीटर एमपीवी कार 10 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होगी।

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 02, 2023 16:47 ist
    info icon
    published onJan 02, 2023 16:47 IST
    last updated onJan 02, 2023 16:47 IST
    486 Views
    • Write a कमेंट

    Sub-10 Lakh Upcoming Cars In 2023

    भारत में बीते साल नई मारुति ऑल्टो से लेकर स्कॉर्पियो एन तक कई कारें लॉन्च हुई जिन्होंने भारत के मार्केट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अब नए साल के साथ फिर से नई कारों की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यहां हमने 2023 में 10 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होने वाली नई कारों की लिस्ट तैयार की है जिस पर आप भी डालिए एक नज़रः

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    हुंडई इस साल फेसलिफ्ट ग्रैंड आई10 निओस को भारत में लॉन्च करेगी। इस हैचबैक कार को इस साल मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा जिसमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड और कुछ नए फीचर शामिल किए जा सकते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहले ही देखा जा चुका है। टेस्टिंग मॉडल में नई फ्रंट प्रोफाइल, नए अलॉय व्हील और नए एलईडी टेललैंप्स दिए गए थे। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर पेट्रोल, सीएनजी और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलना जारी रह सकते हैं।

    हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट

    हुंडई इस साल ऑरा सेडान को भी फेसलिफ्ट अपडेट देगी। फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कई विजुअल अपडेट किए जाएंगे और इसमें कुछ नए फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। नई ऑरा कार के इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। इसमें मौजूदा मॉडल वाले 1.2-लीटर पेट्रोल, सीएनजी और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलना जारी रहेंगे।

    हुंडई माइक्रो एसयूवी

    Hyundai micro SUV

    हुंडई ने कैस्पर माइक्रो एसयूवी को भारत में नहीं उतारने की का फैसला किया है। कंपनी भारत में एक नई माइक्रो एसयूवी उतार सकती है। भारत आने वाली माइक्रो एसयूवी ग्रैंड आई10 निओस वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी और इसका कंपेरिजन टाटा पंच और सिट्रोएन सी3 से होगा। इसके डिजाइन में हैचबैक और क्रॉसओवर कार का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा और यह निओस का ज्यादा रग्ड वर्जन होगा। इसमें निओस वाले पावरट्रेन और ट्रांसमिशन दिए जा सकते हैं।

    न्यू टाटा सीएनजी मॉडल्स

    tata punch vs tata altroz vs tata nexon

    टाटा मोटर्स इस साल पंच और अल्ट्रोज के फैक्ट्री फिटेड सीएनजी वेरिएंट्स लॉन्च कर सकती है। अल्ट्रोज के कंपेरिजन वाली बलेनो और ग्लैंजा में पहले से ही सीएनजी किट का ऑप्शन मिलता है। हमारा मानना है कि इन मॉडल्स के मिड वेरिएंट्स से सीएनजी किट का ऑप्शन दिया जाएगा और सीएनजी कार का माइलेज 25 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो सकता है।

    सिट्रोएन सी3 ऑटोमेटिक और 7 सीटर

    three-row citroen c3

    सिट्रोएन इस साल सी3 को दो अपडेट दे सकती है। सबसे पहले कंपनी इसमें एक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन शामिल करेगी। ब्राजील में सी3 में 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया है, यही ट्रांसमिशन कंपनी भारतीय वर्जन में भी दे सकती है।

    सिट्रोएन सी3 का थ्री-रो वर्जन भी उतार सकती है जिसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस क्रॉसओवर की साइज को थोड़ा बढाकर इसमें पीछे की तरफ दो अतिरिक्त सीटें शामिल जाएंगी।

    इसी साल भारत में सिट्रोएन की सी3 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया जाना है। इसे ई सी3 नाम से उतारा जाएगा और इसकी फुल चार्ज में रेंज 350 किलोमीटर के करीब होगी और इसकी प्राइस करीब 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    मारुति बलेनो क्रॉस

    Maruti Baleno Front

    मारुति अपनी बलेनो हैचबैक के एक क्रॉसओवर वर्जन पर काम कर रही है जिसे कुछ समय पहले हम टेस्टिंग के दौरान देख चुके हैं। बलेनो क्रॉस में बॉडी क्लेडिंग, ज्यादा मस्क्यूलर बंपर और ज्यादा बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस दिया जा सकता है। हमारा मानना है कि इसमें बलेनो आरएस वाला 1-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

    बलेनो क्रॉस बेस्ड टोयोटा मॉडल

    maruti baleno suv

    बलेनो और ग्लैंजा की तरह टोयोटा भी बलेनो क्रॉस को अपनी बैजिंग के साथ उतार सकती है। ग्लैंजा के इस रग्ड और स्टाइलिश वर्जन को टेजर नाम दिया जा सकता है, जिसका टोयोटा ने हाल ही में भारत में पेटेंट लिया है। इसमें बलेनो आरएस वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है