• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स को यूरो एनकैप से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग,भारत में लॉन्च हुई ये कार

    आईएक्स को भारत में 1.16 करोड़ रुपये की प्राइस रखकर लॉन्च किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 13, 2021 15:55 ist
    info icon
    published onDec 13, 2021 15:55 IST
    last updated onDec 13, 2021 15:55 IST
    990 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने भारत में आईएक्स इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले इस कार का यूरो एनकैप ने क्रैश टेस्ट भी किया जहां इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। 

    इसे एडल्ट सेफ्टी कैटेगरी में 'गुड' रिमार्क दिए गए हैं। हालांकि मोबाइल प्रोग्रेसिव डिफॉर्मेबल बैरियर से टकराने के बाद पाया गया कि इसमें ड्राइवर की छाती और एब्डॉमिनल पार्ट भी काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। वहीं फुल विड्थ रिजिड बैरियर टेस्ट में इस कार में बैठने वाले रियर पैसेंजर्स की चेस्ट और एब्डॉमिनल पार्ट्स की सेफ्टी को भी यही रिमार्क दिए गए। दूसरी तरफ रियर इंपेक्ट टेस्ट में इस कार में बैठने वाले सभी पैसेंजर्स की सेफ्टी को गुड रिमार्क दिए गए। 

    चाइल्ड सेफ्टी की बात करें तो 6 और 10 साल के बच्चों के सभी बॉडी पार्ट्स की सुरक्षा को अच्छा बताया गया। क्रैश टेस्ट में बच्चों की सेफ्टी के लिए इस कार को पूरे में से पूरे मार्क्स दिए गए मगर लिमिटेड सेफ्टी फीचर्स होने के कारण इसके कुछ पॉइन्ट्स काट लिए गए। इस कार की सेकंड रो की मिडिल सीट्स पर आईएसओफिक्स पॉइन्ट्स मौजूद नहीं है साथ ही बच्चों के लिए कोई सपोर्ट भी नहीं दिया गया है। ऐसे में इस कार को चाइल्ड सेफ्टी कैटेगरी में 87 प्रतिशत स्कोर ही दिया गया। 

    यूरो एनकैप ने इस कार का पेडेस्ट्रियन सेफ्टी टेस्ट भी किया जहां इसे केवल 73 प्रतिशत सेफ्टी रेटिंग ही दी गई। इसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग का फीचर दिया गया है जिसने कुछ कंडीशंस में अच्छे से अपना काम किया। हालांकि राहगीरों के लिए फ्रंट इंपेक्ट टेस्ट में इस कार को काफी खराब रेटिंग दी गई है जिसके कारण इसका ओवरऑल सेफ्टी स्कोर भी कम आया। दूसरी तरफ इस कार से टकराने के बाद राहगीर के सिर और पैर की सुरक्षा को अच्छी रिमार्किंग दी गई। 

    इस कार में सेफ्टी असिस्ट फीचर्स को काफी तवज्जो दी गई है जिसे लेन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर के पैमानों पर परखा गया।  इसमें सीट बेल्ट रिमाइंडर्स का फीचर तो दिया गया है मगर पैसेंजर डिटेक्शन सेंसर ना होने की वजह से आईएक्स के ओवरऑल स्कोर में कमी आई। यूरो एनकैप ने पाया कि इसमें दिया गया ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर दूसरे व्हीकल्स को अच्छे से डिटेक्ट करता है। 

    भारत में इस कार का मुकाबला ऑडी ई ट्रॉन,मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी और जगुआर आई पेस से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू आईएक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है