• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स का पहला बैच हुआ आउट ऑफ स्टॉक, अब 2022 से दोबारा शुरू होगी इसकी बुकिंग

    बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में यहां आईएक्स इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। कंपनी की इस पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च होते ही इसका पहला बैच पूरी तरह से बुक हो चुका है। इस इंपोर्टेड कार की प्राइस 1.16 करोड़ रुपये रखी गई है जो केवल एक वेरिएंट एक्सड्राइव40 में उपलब्ध रहेगी।    बीएमडब्ल्यू आईएक्स को अभी बुक करा चुके कस्टमर्स को अप्रैल् 2022 से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू होगी। इस बीच ही कंपनी 2022 के पहले क्वार्टर तक एक बार फिर से इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू करेगी।    बीएमडब्ल्यू ग्ररुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा कि 'हम बीएमडब्ल्यू आईएक्स को मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर काफी उत्साहित हैं, ये एक समय के साथ ढला इको फ्रेंडली लग्जरी प्रोडक्ट है जो हर तरह की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पहले ही दिन सारी युनिट्स बिकने के बाद हम इस कार का इंतजार कर रहे कुछ और कस्टमर्स के लिए जल्द बुकिंग शुरू करेंगे।'   बीएमडब्ल्यू भारत में तीन इलेक्ट्रिक कारें उतारने का ऐलान कर चुकी है जिनमें से ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। एक्सड्राइव40 में 76.6 केडब्ल्यूएच का ट्विन बैट्री पैक और ड्युअल मोटर्स दी गई है जिनका आउटपुट 330पीएस/630एनएम है और डब्ल्यूएलटीपी ने इसकी रेंज 425 किलोमीटर बताई है।    बीएमडब्ल्यू आईएक्स के साथ मुफ्त वॉलबॉक्स चार्जर दिया गया है जो 11केडब्ल्यू तक की चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 7 घंटे में ये कार इससे पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। बीएमडब्ल्यू अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 2 साल की अन​लिमिटेड वॉरन्टी स्टैंडर्ड दी है। जबकि इसकी बैट्रियों पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वॉरन्टी दी गई है।   डिजाइन और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस बीएमडब्ल्यू आईएक्स लॉन्च स्टोरी को जरूर पढ़ें।    आने वाले कुछ महीनों में बीएमडब्ल्यू की ओर से यहां मिनी कूपर एसई और बीएमडब्ल्यू आई4 जैसी कारों को भी लॉन्च किया जाएगा। इनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  इस इंपोर्टेड कार की प्राइस 1.16 करोड़ रुपये रखी गई है जो केवल एक वेरिएंट एक्सड्राइव40 में उपलब्ध रहेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 14, 2021 19:26 ist
    info icon
    published onDec 14, 2021 19:21 IST
    last updated onDec 14, 2021 19:26 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में यहां आईएक्स इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। कंपनी की इस पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च होते ही इसका पहला बैच पूरी तरह से बुक हो चुका है। इस इंपोर्टेड कार की प्राइस 1.16 करोड़ रुपये रखी गई है जो केवल एक वेरिएंट एक्सड्राइव40 में उपलब्ध रहेगी। 

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स को अभी बुक करा चुके कस्टमर्स को अप्रैल् 2022 से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू होगी। इस बीच ही कंपनी 2022 के पहले क्वार्टर तक एक बार फिर से इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू करेगी। 

    बीएमडब्ल्यू ग्ररुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा कि 'हम बीएमडब्ल्यू आईएक्स को मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर काफी उत्साहित हैं, ये एक समय के साथ ढला इको फ्रेंडली लग्जरी प्रोडक्ट है जो हर तरह की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पहले ही दिन सारी युनिट्स बिकने के बाद हम इस कार का इंतजार कर रहे कुछ और कस्टमर्स के लिए जल्द बुकिंग शुरू करेंगे।'

    बीएमडब्ल्यू भारत में तीन इलेक्ट्रिक कारें उतारने का ऐलान कर चुकी है जिनमें से ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। एक्सड्राइव40 में 76.6 केडब्ल्यूएच का ट्विन बैट्री पैक और ड्युअल मोटर्स दी गई है जिनका आउटपुट 330पीएस/630एनएम है और डब्ल्यूएलटीपी ने इसकी रेंज 425 किलोमीटर बताई है। 

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स के साथ मुफ्त वॉलबॉक्स चार्जर दिया गया है जो 11केडब्ल्यू तक की चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 7 घंटे में ये कार इससे पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। बीएमडब्ल्यू अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 2 साल की अन​लिमिटेड वॉरन्टी स्टैंडर्ड दी है। जबकि इसकी बैट्रियों पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वॉरन्टी दी गई है।

    डिजाइन और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस बीएमडब्ल्यू आईएक्स लॉन्च स्टोरी को जरूर पढ़ें। 

    आने वाले कुछ महीनों में बीएमडब्ल्यू की ओर से यहां मिनी कूपर एसई और बीएमडब्ल्यू आई4 जैसी कारों को भी लॉन्च किया जाएगा। इनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू आईएक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है