• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मुकाबला: होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड Vs टोयोटा कैमरी हाइब्रिड

    होंडा की लोकप्रिय सेडान अकॉर्ड ने एक बार फिर भारतीय ऑटो सेक्टर में वापसी कर ली है। इस बार अकॉर्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी के साथ आई है। इसका मुकाबला टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड से है।

    रौनक
    रौनक
    modified on अक्टूबर 26, 2016 15:28 ist
    info icon
    published onOct 26, 2016 14:04 IST
    last updated onOct 26, 2016 15:28 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा की लोकप्रिय सेडान अकॉर्ड ने एक बार फिर भारतीय ऑटो सेक्टर में वापसी कर ली है। इस बार अकॉर्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी के साथ आई है। इसका मुकाबला टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड से है। पॉपुलर्टी के मामले में वैसे कैमरी हाइब्रिड काफी आगे है। ऐसे में यहां प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है। ऐसे में हमने दोनों कारों की कई मोर्चों पर एक दूसरे से तुलना की है। मुकाबले के नतीजे़ जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    शुरूआत करते हैं दोनों की कीमत से… कीमत के मामले में टोयोटा कैमरी हाइब्रिड सस्ती है। इसकी कीमत 30.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है जबकि अकॉर्ड हाइब्रिड की कीमत 37 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कैमरी हाइब्रिड को भारत में एसेंबल करके बेचा जाता है, ऐसे में इसे फेम इंडिया स्कीम का लाभ मिलता है और यह 70,000 रूपए तक सस्ती पड़ती है। वहीं होंडा अकॉर्ड को यहां इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसे फेम इंडिया स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। कीमत के मामले में अकॉर्ड, कैमरी हाइब्रिड से 6 लाख रूपए महंगी है। इस मोर्चे पर कैमरी अकॉर्ड से आगे है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कैमरी में अकॉर्ड के मुकाबले ज्यादा क्षमता का इंजन दिया गया है। अकॉर्ड में 2.0 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इस की संयुक्त पावर 215 पीएस है। टोयोटा कैमरी में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन सिंक्रोनॉमस मोटर के साथ आता है। इस की संयुक्त पावर 205 पीएस है। संयुक्त पावर के मामले में 10 पीएस की ज्यादा ताकत के साथ अकॉर्ड हाइब्रिड आगे है।

    सिर्फ पेट्रोल इंजन की पावर की तुलना करें तो टोयोटा कैमरी की पावर 160 पीएस है, जबकि अकॉर्ड के इंजन की पावर 145 पीएस है। यहां पावर में 15 पीएस का अंतर मिलेगा।

    सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर की पावर की बात की जाए तो होंडा अकॉर्ड आगे है। अकॉर्ड की इलेक्ट्रिक मोटर 184 पीएस की पावर देती है, जबकि कैमरी की इलेक्ट्रिक मोटर 143 पीएस की पावर देती है। यहां अंतर 41 पीएस का है। अकॉर्ड का माइलेज 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि टोयोटा कैमरी का माइलेज 19.16 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    कद-काठी

    बात करते हैं कद-काठी की... लम्बाई, चौड़ाई और व्हीलबेस के मामले में होंडा अकॉर्ड आगे है। अकॉर्ड की लम्बाई 4933 एमएम, चौड़ाई 1849 एमएम और व्हीलबेस 2776 एमएम है। कैमरी की लम्बाई 4850 एमएम, चौड़ाई 1825 एमएम और व्हीलबेस 2775 एमएम है। इनमें अंतर क्रमशः 83 एमएम, 24 एमएम और 1 एमएम का है। हालांकि ऊंचाई और फ्यूल टैंक के मामले में टोयोटा कैमरी बाजी मार जाती है। कैमरी की ऊंचाई 1480 एमएम और फ्यूल टैंक क्षमता 65 लीटर है। वहीं अकॉर्ड की ऊंचाई 1467 एमएम और फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर की है। दोनों में अंतर क्रमशः 16 एमएम और पांच लीटर का है।

    फीचर लिस्ट

    चाहे बात कार के बाहरी लुक की हो या फिर केबिन की, दोनों मामले में होंडा अकॉर्ड, कैमरी से आगे है। होंडा अकॉर्ड के हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइट और टेललैंप्स सभी में एलईडी लाइटें इस्तेमाल हुई हैं। वहीं कैमरी में ट्विन-लो-बीम एलईडी प्रोजेक्टर के साथ हेलोजन हाई-बीम और टेललैंप्स में एलईडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। साइड में ध्यान दें तो अकॉर्ड में डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिन पर 235/45 क्रॉस सेक्शन आर-18 साइज के टायर लगे हैं। कैमरी में 215/55 क्रॉस-सेक्शन आर-17 साइज के टायर लगे हैं।

    केबिन की बात करें तो होंडा अकॉर्ड के केबिन में कंपनी का नया 7 इंच का होंडालिंक सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो के साथ कई कनेक्टिविटी ऑप्शन सपोर्ट करता है। बात करें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की तो कैमरी में केवल इंफोटेंमेंट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। बाकी सारे कनेक्टिविटी फीचर आम कारों जैसे ही हैं। होंडा ने अकॉर्ड में एक 7.7 इंच की ड्राइवर मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दी है, जो इंफोटेंमेंट सिस्टम के ऊपर लगाई गई है। वहीं कैमरी में 4.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

    एडवांस फीचर के तौर पर होंडा अकॉर्ड में रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर दिया गया है। इसकी मदद से एसी ऑन हो जाता है और केबिन जल्दी ठंडा हो जाता है। होंडा अकॉर्ड के रियर व्यू कैमरा में 130 डिग्री, 180 डिग्री व्यू की सुविधा दी गई है। कैमरी के रियर व्यू कैमरे में आम कारों जैसी ही सुविधा मिलेगी। होंडा अकॉर्ड में ड्यूल जोन एसी दिया गया है, जबकि कैमरी में थ्री-जोन यूनिट लगी है। कैमरी में इंडिव्यूजल रियर सीट रिक्लाइनिंग फीचर मिलेगा, जो अकॉर्ड से गायब है।

    सेफ्टी

    सुरक्षा के लिए अकॉर्ड में 6 एयरबैग दिए गए हैं, जबकि कैमरी में ड्राइवर नी (घुटने) एयरबैग समेत कुल 7 एयरबैग मिलेंगे। अकॉर्ड हाइब्रिड में एसीएल (एक्टिव कॉर्निंग लाइटें), एवीएएस (एकॉस्टिक व्हीकल अर्ल्टिंग सिस्टम), एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन), ब्रेक असिस्ट, वीएसए (व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट) के साथ ट्रेक्शन कंट्रोल और एचएसए (हिल स्टार्ट असिस्ट) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। वहीं कैमरी में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट और ईसीबी (इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल ब्रेक) जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है