• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया कार्निवल के इंटीरियर को डीसी2 डिजाइन ने दिया बिजनेस क्लास लुक, अंदर मौजूद है टीवी और फ्रिज

    इसके इंटीरियर में दो सोफा जैसी रिक्लाइनेबल सीटें भी दी गई है जिससे आपको बिजनेस क्लास एक्सपीरियंस मिलता है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2021 11:44 ist
    info icon
    published onJul 22, 2021 10:27 IST
    last updated onJul 22, 2021 11:44 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    The Business-Class Experience In A Kia Carnival

    वैसे तो किया कार्निवल को एक लग्जरी कार कहें तो इसमें कोई गलत बात नहीं है मगर आपको और भी ज्यादा लग्जरी एक्सपीरियंस चाहिए तो डीसी2 डिजाइन ने इसके इंटीरियर को कुछ इस तरह से मॉडिफाय किया है जो आप इन तस्वीरों में देखेंगे। 

    The Business-Class Experience In A Kia Carnival

    कंपनी ने इसके इंटीरियर के पूरी तरह से बदल दिया है जहां काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

    The Business-Class Experience In A Kia Carnival

    डीसी2 आपके लिए बजट के हिसाब से कई तरह के कस्टमाइजेशन कर सकती है। इसके टॉप मॉडल में कंपनी ने काफ सपोर्ट के साथ 23 इंच चौड़ी सोफा सीट्द दी है। इन सीटों में मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन भी दिया गया है। काफी महंगे लैदर वाली ये सीटें 150 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती है और इन्हें आगे पीछे किया जा सकता है। यहां तक कि आप इन्हें एक आलीशान बैड बनाकर इसपर आराम भी कर सकते हैं।  

    केबिन में दो से ज्यादा लोगों को बैठाने के लिए रियर फेसिंग सीटें भी इसमें दी गई है। इनकी चौड़ाई अच्छी खासी है और इनमें भी अच्छी क्वालिटी के लैदर का इस्तेमाल किया गया है। 

    The Business-Class Experience In A Kia Carnival

    दोनों फोल्डेबल सीटों के बीच 15 लीटर का फ्रिज दिया गया है। इसमें कप रखे जा सकते हैं और 4 जनों के हिसाब से इसे टेबल में भी कन्वर्ट किया जा सकता है। काम नहीं आने पर इसे वापस सीटों के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। 

    The Business-Class Experience In A Kia Carnival

    इस कार में 32 इंच का टीवी भी दिया गया है जिसका व्यू केवल दो ही पैसेंजर्स को मिल सकता है। 

    The Business-Class Experience In A Kia Carnival

    कार्निवल के इस मॉडिफाइड वर्जन का लाइटिंग सेटअप काफी अच्छा है जिसमें कंपनी ने एलईडी स्वाइवल लाइट्स दी हैं। 

    प्राइवेसी के लिए डीसी2 ने इसमें पावर्ड ब्लाइंड्स भी इंस्टॉल किए हैं। इसके लिए एक बटन दिया गया है और गर्मियों में कड़ी धूप से बचने के लिए ये काफी काम आता है। 

    डीसी2 को कार्निवल के इंटीरियर को मॉडिफाय करने में 25 से 40 दिन लगे। किआ कार्निवल के इस कस्टमाइजेशन पैकेज की कीमत 9.80 लाख रुपये से लेकर 19.50 लाख रुपये के बीच है। इस तरह से मॉडिफाय कराने के लिए आपको आरटीओ से पर​मिशन लेने की कोई जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

    यह भी देखें: किया कार्निवल ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कार्निवल 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कार्निवल 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है