• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक के नए मॉडल में मिलेगी जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी

    टाटा मोटर्स प्राइवेट कस्टमर्स के लिए लॉन्च की जाने वाली टिगॉर इलेक्ट्रिक के फेसलिफ्ट मॉडल का एक टीजर वीडियो जारी किया है। इस टीजर वीडियो में नेक्सन ईवी ड्राइव करते हुए रेसकार ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन भी नजर आ रहे हैं। 

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 11, 2021 19:27 ist
    info icon
    published onAug 11, 2021 17:29 IST
    last updated onAug 11, 2021 19:27 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    महीनेभर पहले ही टाटा मोटर्स ने टिगॉर ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल एक्सप्रेस टी को लॉन्च किया था। मगर ये केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने ऐसा क्यों किया उसके पीछे का कारण आप जानेंगे आगे।

    टिगॉर ईवी फेसलिफ्ट की टेक्नीकल ​डीटेल तो कंपनी ने अभी शेयर नहीं की है। मगर इसमें कंपनी जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी जरूर पेश करेगी। ये टेक्नोलॉजी नेक्सन ईवी में भी दी गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि टिगॉर ईवी फेसलिफ्ट में नेक्सन ईवी वाला बैट्री पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। बता दें कि नेक्सन इलेक्ट्रिक में 30.2 केडब्ल्यूएच लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस बैटरी को 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार यह कार फुल चार्ज होने के बाद 312 कलोमीटर का सफर तय करेगी। टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक के नए मॉडल में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क मिल सकती है। 

    इसकी लॉन्चिंग की बात करें तो ये कार इसी साल बाजार में उतारी जा सकती है। इसकी प्राइस नेक्सन ईवी के मुकाबले कम ही होगी। कंपनी टाटा टिगॉर ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये के आसपास रख सकती है। 

    यह भी पढ़ें:टाटा की कारें हुईं महंगी, 27,000 रुपये तक बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगोर ईवी 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टिगोर ईवी 2019-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है