English | हिंदी
टाटा टियागो एक्सजेड प्लस लॉन्च, कीमत 5.57 लाख रूपए
यह टियागो का नया टॉप वेरिएंट है, इस में कई नए फीचर जोड़े गए हैं
35 Views
- Write a कमेंट

टाटा मोटर्स ने टियागो हैचबैक का नया टॉप वेरिएंट एक्सजेड प्लस लॉन्च किया है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.57 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 6.31 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं।
एक्सजेड प्लस की खासियतें:-
डिजायन

- एक्सजेड प्लस को ड्यूल-टोन कलर (ग्लोसी ब्लैक रूफ और स्पॉइलर) में पेश किया गया है।
- 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील (केवल पेट्रोल में) दिए गए है। पुराने टॉप वेरिएंट एक्सजेड में 14 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- टेलगेट पर क्रोम का इस्तेमाल हुआ है।
- बॉडी साइड मोल्डिंग दी गई है।
- दो नए कलर कैन्यन ऑरेंज और ओशन ब्लू में उतारा गया है।
फीचर
- ड्यूल-बेरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। एक्सजेड वेरिएंट में मल्टी-रिफ्लेक्टर यूनिट दी गई है।
- इलेक्ट्रिक फोल्डेबल बाहरी शीशे, वेल्कम फंक्शन के साथ दिए गए हैं। एक्सजेड वेरिएंट में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे दिए गए हैं।
- एक्सजेड प्लस में ऑटो एसी दी गई है, जबकि एक्सजेड में मैनुअल एसी लगी है। कंट्रोल यूनिट का डिजायन टिगॉर फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता है।
इंफोटेंमेंट सिस्टम
- टियागो एक्सजेड प्लस में 7.0 इंच टचस्क्रीन कनेक्टनेक्स्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है।

टियागो एक्सजेड प्लस में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वर्जन में 1.05 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 70 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई नई मारूति वैगन-आर
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














