• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब टाटा टियागो के नाम से आएगी टाटा ज़ीका

    टाटा की जल्द आने वाली हैचबैक ज़ीका को आखिरकार नया नाम मिल ही गया। इस कार को अब टाटा टियागो कहा जाएगा। ज़ीका के नए नाम के लिए टाटा मोटर्स ने ऑनलाइन वोटिंग कराई थी। इसमें 'टियागो' नाम को सबसे ज्यादा वोट मिले। उम्मीद है कि टाटा टियागो को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 24, 2016 16:08 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2016 19:30 IST
    last updated onFeb 24, 2016 16:08 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की जल्द आने वाली हैचबैक ज़ीका को आखिरकार नया नाम मिल ही गया। इस कार को अब टाटा टियागो कहा जाएगा। ज़ीका के नए नाम के लिए टाटा मोटर्स ने ऑनलाइन वोटिंग कराई थी। इसमें 'टियागो' नाम को सबसे ज्यादा वोट मिले। उम्मीद है कि टाटा टियागो को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है।  

    दरअसल इस बात की चर्चा काफी वक्त से थी कि एक खतरनाक वायरस जीका से मिलते-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स नई हैचबैक के नाम को बदल सकती है। बीते शुक्रवार को टाटा मोटर्स इस कार के लिए तीन नए नाम सामने लाई इनमें सिवइट, एडॉर और टीयागो टाइटल शामिल थे। 

    फीचर्स की बात करें तो टियागो में कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसमें नेविगेशन एप और ज्यूक एप के साथ ही ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस, ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) को शामिल किया गया है। यह भी सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।

    पावर स्पेक्स पर गौर करें तो टियागो में नए पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए हैं। 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। डीज़ल वर्जन में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। भविष्य में इसमें एएमटी गियरबॉक्स (ऑटोमैटिक) का विकल्प भी दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : 2000सीसी से छोटा इंजन लाने की तैयारी में टाटा मोटर्स 

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है