• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच को मिला अक्टूबर में टॉप-10 सेलिंग कारों की लिस्ट में स्थान,देखिए पूरी रैंकिंग

     टॉप 10 कारों में से मारु​ति की 6 कारों ने अपनी जगह बनाई।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 07, 2021 13:59 ist
    info icon
    published onNov 07, 2021 13:59 IST
    last updated onNov 07, 2021 13:59 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    अक्टूबर 2021 में एक बार फिर से कार बेचने के मामले में मारुति ने अपना दबदबा कायम किया है। टॉप 10 कारों में से मारु​ति की 6 कारों ने अपनी जगह बनाई। अक्टूबर में लॉन्च हुई टाटा पंच भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। अक्टूबर की टॉप 10 कारों की लिस्ट देखिए आगे:

    मॉडल

    अक्टूबर 2021

    अक्टूबर 2020

    सितंबर 2021

    मारुति ऑल्टो

    17.389

    17.850

    12.143

    मारुति बलेनो

    15.573

    21.971

    8.077

    मारुति अर्टिगा

    12.923

    7.748

    11.308

    मारुति वैगन आर

    12.335

    18.703

    7.632

    हुंडई वेन्यु

    10.554

    8.828

    7.924

    किआ सेल्टोस

    10.488

    8.900

    9.583

    मारुति ईको

    10.320

    13.309

    7.844

    टाटा नेक्सन

    10.096

    6.888

    9.211

    मारुति स्विफ्ट

    9,180

    24.589

    2.520

    टाटा पंच

    8.453

    -

    -

    • अक्टूबर 2021 में मारु​ति ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। सितंबर 2021 के मुकाबले इस कार की अक्टूबर 2021 में ज्यादा यूनिट्स बिकी। 
    • मारुति बलेनो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है जिसे सितंबर 2021 के मुकाबले बिक्री के डबल आंकड़े मिले। हालांकि इस कार की सालाना बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    • अर्टिगा की सालाना बिक्री में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जहां अक्टूबर में इसे 13000 यूनिट्स से कम बिक्री के आंकड़े मिले। 
    • अक्टूबर 2020 के मुकाबले वैगन आर की बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। मगर सितंबर 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 40 प्रतिशत बढ़ी भी है। 
    • क्रेटा को रिप्लेस करते हुए वेन्यू अब देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही है। टॉप 10 कारों की लिस्ट में ​क्रेटा तो अपनी जगह बनाने में कामयाब भी नहीं हो पाई है। 

    • किआ सेल्टोस बेस्ट सेलिंग एसयूवी कारों की लिस्ट में अपना स्थान बनाने में एक बार फिर कामयाब हुई और कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसने टॉप पोजिशन हासिल की है। 
    • इस लिस्ट में मारुति ईको सातवे स्थान पर रही जिसकी मासिक बिक्री 40 प्रतिशत बढ़ी है। 
    • टाटा नेक्सन को अक्टूबर 2021 में 10,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले और इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ 46 प्रतिशत बढ़ी है। 
    • मारुति स्विफ्ट की मासिक बिक्री में 450 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जहां सितंबर 2021 में इसकी 2500 यूनिट्स बिकी थी जबकि अक्टूबर में कंपनी ने इसकी 9000 यूनिट्स बेची है। 

    Tata Punch Micro SUV Deliveries Begin Across India

    • इस लिस्ट में टाटा पंच आखिरी पायदान है जिसकी दो सप्ताह में ही 8443 यूनिट्स बिकी। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है