• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन की बुकिंग शुरू

    कुछ डीलरों ने 11,000 रूपए में नेक्सन की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 04, 2017 14:28 ist
    info icon
    published onAug 04, 2017 14:28 IST
    last updated onAug 04, 2017 14:28 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा नेक्सन की कुछ डीलरशिपों ने बुकिंग लेनी शुरू कर दी है, इसे 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। हालांकि बुकिंग के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, ऑफिशियल बुकिंग कुछ दिनों बाद शुरू होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेक्सन को इस महीने के अंत तक उतारा जा सकता है।

    नेक्सन, टाटा मोटर्स की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट और मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा से होगा। कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी कीमत 6.5 लाख से 9.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

    इंजन से जुड़ी जानकारी कंपनी पहले ही दे चुकी है, नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन आएगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे। कंपनी का कहना है कि अप्रैल 2018 से पहले नेक्सन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी जोड़ दिया जाएगा।

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन का मुकाबला ईकोस्पोर्ट और विटारा ब्रेज़ा से...

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है