English | हिंदी
टाटा हैक्सा एक्सएम प्लस लॉन्च, कीमत 15.27 लाख रूपए
इसे एक्सटी और एक्सएम वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है
33 Views
- Write a कमेंट

टाटा ने हैक्सा का नया वेरिएंट एक्सएम प्लस लॉन्च किया है। हैक्सा रेंज में इसे टॉप वेरिएंट एक्सटी और मिड वेरिएंट एक्सएम के बीच पोजिशन किया गया है। इसकी कीमत 15.27 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस में एक्सएम वेरिएंट से ज्यादा फीचर दिए गए हैं।

खासियतें
- एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें
- ग्रे फिनिशिंग वाले 16 इंच के अलॉय व्हील
- एक्सटी जैसा सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड
- लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट के साथ
- रिवर्स पार्किंग सेंसर, कैमरा के साथ
- ऑटोमैटिक हैडलैंप्स
- रेन-सेंसिंग वाइपर
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार और भी ज्यादा प्रीमियम लगे तो आप इलेक्ट्रिक सनरूफ भी इंस्टॉल करवा सकते हैं। कंपनी इस पर दो साल की वारंटी दे रही है।
एक्सएम प्लस में रेग्यूलर हैक्सा वाला 2.2 लीटर वरिकोर 400 डीज़ल इंजन लगा है, जो 156 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
यह भी पढें : टाटा टियागो एनआरजी लॉन्च, कीमत 5.50 लाख रूपए
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














