• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट की दिखी झलक

    टाटा कर्व में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और टेल लाइट के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन दिया जा सकता है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 29, 2024 19:34 ist
    info icon
    published onMay 29, 2024 19:34 IST
    last updated onMay 29, 2024 19:34 IST
    707 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv Spied

    • टाटा कर्व में कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलती-जुलती कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है।

    • इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है।

    • इसमें 125 पीएस 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) और 115 पीएस 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिल सकती है।

    • भारत में इसे 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा कर्व भारत में कंपनी की अगली सबसे बड़ी पेशकश होगी जिसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। कर्व को भारत में 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हाल ही में टाटा कर्व की फोटो ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें इसके कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट की झलक देखने को मिली है।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व के इंटीरियर की झलक कैमरे में हुई कैद, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में इसके प्री-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट मॉडल में भी ऐसी ही कनेक्टेड लाइटिंग डिजाइन को शोकेस किया गया था। इन टेल लाइट में वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ टर्न इंडिकेटर के लिए सिक्वेंशियल इफेक्ट भी दिया जा सकता है, कुछ ऐसा ही टाटा नेक्सन, हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन में भी देखा जा सकता है।

    Tata Curvv

    इस बार कर्व के आगे वाले हिस्से की झलक कैमरे में कैद नहीं हुई है, हालांकि इससे पहले टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल के अनुसार इसमें पूरी चौड़ाई तक फैली कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ मिल सकती है।

    संभावित फीचर

    Tata Curvv production-ready cabin spied

    टाटा कर्व में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जाएंगे। कर्व एसयूवी में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जाएगा, जिसके तहत लैन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलेंगे।

    संभावित पावरट्रेन

    टाटा कर्व में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) इंजन दिया जाएगा, इसके अलावा इसमें टाटा नेक्सन वाला डीजल इंजन भी मिलेगा।

    इंजन

    1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल)

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी* (संभावित)

    6-स्पीड एमटी

    *ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Curvv

    टाटा कर्व को भारत में 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला सिट्रोएन बेसाल्ट से होगा। इसके अलावा यह हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक को भी टक्कर देगी।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है