• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हंगरी में शो-केस हुआ एस-क्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन

    सुज़ुकी ने प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। कार को हंगरी में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया गया। कार की झलक हाल ही में कैमरे में कैद हुई थी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on जुलाई 07, 2016 19:59 ist
    info icon
    published onJul 07, 2016 19:59 IST
    last updated onJul 07, 2016 19:59 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    सुज़ुकी ने प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। कार को हंगरी में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया गया। कार की झलक हाल ही में कैमरे में कैद हुई थी।

    बात करें फेसलिफ्ट वर्जन की तो यहां कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। फ्रंट प्रोफाइल पर काफी काम किया गया है। यहां नई और बड़ी क्रोम फिनिशिंग वाली रेडिएटर ग्रिल दी गई है। इस के अलावा नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें और नए डिजायन का बम्पर भी दिया गया है। साइड में ध्यान दें तो यहां नए अलॉय व्हील के अलावा कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। पीछे की तरफ भी मामूली बदलाव हुए हैं, यहां नए डिजायन के टेललैंप्स देखने को मिलेंगे।

    इंटीरियर की बात करें तो यहां भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले शामिल है। कार के डैशबोर्ड को पहले की तरह ऑल ब्लैक थीम में रखा गया है। सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हंगरी में पेश की गई एस-क्रॉस में 1.4 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 141 पीएस और टॉर्क 220 एनएम है। अभी यह साफ नहीं है कि भारत में इसे यही इंजन मिलेगा या नहीं। अटकलें हैं कि भारत में इसे 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। मौजूदा एस-क्रॉस में 1.3 लीटर और 1.6 लीटर के दो डीज़ल इंजन दिए गए हैं। इनकी पावर क्रमशः 90 पीएस और 120 पीएस है। सुज़ुकी ने यूरोपियन मार्केट में एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। संभावना है कि कार को औपचारिक रूप से पेरिस मोटर शो-2016 में पेश किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है