• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी जिम्नी से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    जिम्नी में सुज़ुकी का नया 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन मिलेगा

    रौनक
    रौनक
    modified on जुलाई 02, 2018 18:15 ist
    info icon
    published onJul 02, 2018 16:48 IST
    last updated onJul 02, 2018 18:15 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Jimny

    जापान में लॉन्च होने वाली सुज़ुकी जिम्नी की कीमत और फीचर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जापान में इसे पहले की तरह जिम्नी और जिम्नी सियेरा नाम से उतारा जायेगा। जिम्नी सियेरा को जापान के बाहर जिम्नी नाम से जाना जाता है।

    लीक हुई जानकारी के अनुसार जिम्नी सियेरा में सुज़ुकी का नया 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन भारत आने वाली 2018 मारूति सियाज़ में भी आएगा। जिम्नी सियेरा में यह इंजन 102 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क देगा। पुरानी जिम्नी के मुकाबले इस में 17 पीएस की ज्यादा पावर और 20 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। पहले की तरह इस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आएगा, वहीं 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। इस में पहले की तरह पार्ट-टाइम ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी आएगा।

    इंजन और परफॉर्मेंस (जिम्नी सियेरा)

    • इंजन: 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल
    • इंजन क्षमता: 1460 सीसी
    • पावर: 102 पीएस
    • टॉर्क: 130 एनएम
    • गियरबॉक्स: 5-स्पीड एमटी/4-स्पीड एटी
    • ड्राइव: पार्ट-टाइम ऑल-व्हील-ड्राइव
    • माइलेज (जापानी मॉडल): 15 किमी प्रति लीटर (एमटी)/13.6 किमी प्रति लीटर (एटी)

    कद-काठी (जिम्नी सियेरा)

    • लंबाई: 3550 एमएम
    • चौड़ाई: 1645 एमएम
    • ऊंचाई: 1730 एमएम
    • व्हीलबेस: 2250 एमएम

    Suzuki Jimny and Mahindra Thar

    सुज़ुकी जिम्नी को भारत में उतारा जायेगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। भारत में मारूति सुज़ुकी जल्द ही जिप्सी को बंद करने वाली है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जिप्सी की जगह उतारा जा सकता है। लीक हुई जानकारी के अनुसार जापान में जिम्नी सियेरा की कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 10.88 लाख रूपए (1,76,440 जापानी येन) होगी। भारत में लॉन्च होने वाली जिम्नी की कीमत करीब आठ लाख रूपए के आसपास हो सकती है। भारत आने वाली जिम्नी में अंतरराष्ट्रीय मॉडल के मुकाबले कम फीचर मिलेंगे। इस में मल्टीपल एयरबैग और ऑटोनॉमक ब्रेकिंग समेत कई स्टैंडर्ड फीचर का अभाव रहेगा।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई 2018 मारूति सियाज़

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है