• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जापान में लॉन्च हुई 'मेड इन इंडिया' बलेनो

    भारत में मारूति सुजु़की प्रीमियम हैचबैक बलेनो को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है। यहां 38 हजार से ज्यादा बलेनो सड़कों पर आ चुकी हैं। अब बारी है जापान की। जापान में सुज़ुकी ने 'मेड इन इंडिया' बलेनो को लॉन्च कर दिया है। यहां बलेनो को 1.2 लीटर ड्यूलजेट इंजन के साथ उतारा गया है। 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन वाली बलेनो को भी यहां पेश किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग 13 मई को होगी। बूस्टरजेट इंजन वाली बलेनो भारत में त्यौहारी सीजन के दौरान आएगी।

    नबील
    नबील
    Published On मार्च 10, 2016 19:37 ist
    info icon
    published onMar 10, 2016 19:37 IST
    last updated onMar 10, 2016 19:37 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जापान के अलावा बलेनो को 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाना है। निर्यात होने वाली बलेनो, मारूति सुज़ुकी के हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट में खासतौर पर तैयार होंगी।

    बलेनो की टोक्यो में लॉन्चिंग के दौरान जापान में भारत के राजदूत सुजन आर. चिनॉय भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'मारूति सुज़ुकी की कारें यूरोप समेत 125 देशों को निर्यात होती हैं, यह आंकड़ा एक तरह से कंपनी की अच्छी क्वालिटी का सबूत है। बलेनो की बात करें तो यह एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कार है, जिसे भारत में तैयार किया गया है। यह कार जापान समेत 100 देशों को निर्यात की जानी है। मुझे पूरा भरोसा कि यह कार जापान में काफी सफल होगी।'

    मारूति सुज़ुकी इंडिया के एमडी और सीईओ केनिचि आयोकावा भी लॉन्चिंग के दौरान मौजूद थे। उन्होंने इस मौके को 'मेक इन इंडिया' अभियान की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि 'यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है। भारत में बनी बलेनो का यहां लॉन्च होना हमारे लिए गर्व की बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे जापानी ग्राहकों को यह कार पसंद आएगी।'

    भारत में बलेनो को 1.2 लीटर के वीवीटी पेट्रोल और डीडीआईएस190 डीज़ल इंजन के साथ उतारा गया है। दूसरी मारूति कारों की तरह बलेनो का माइलेज़ भी काफी बेहतर है। पेट्रोल वर्जन 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल वर्जन 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ देता है। जल्द ही इसके पावरफुल अवतार बलेनो-आरएस को 1.0 लीटर के बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ उतारा जाएगा। इस वेरिएंट की पावर 110 बीएचपी और टॉर्क 170 एनएम का होगा।  

    यह भी पढ़ें: लॉन्च के 24 घंटों में बुक हुईं 2600 विटारा ब्रेज़ा
     

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है