• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए 1.6 लीटर यू3 डीज़ल इंजन के साथ आ सकती है किया की पहली एसयूवी

    यही इंजन हुंडई क्रेटा और वरना में भी दिया जा सकता है

    जगदेव
    जगदेव
    Published On मई 28, 2018 14:17 ist
    info icon
    published onMay 28, 2018 14:17 IST
    last updated onMay 28, 2018 14:17 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sportage facelift

    किया मोटर्स ने यूरोप में लॉन्च होने वाली फेसलिफ्ट स्पोर्ट्ज से पर्दा उठाया है। इसके डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव हुए हैं। यूरोप में इसे 2018 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

    Kia SP concept

    फेसलिफ्ट स्पोर्ट्ज में नया 1.6 लीटर यू3 डीज़ल इंजन लगा है, इसे पुराने मॉडल वाले 1.7 लीटर सीआरडीआई डीज़ल इंजन से रिप्लेस किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यही इंजन हुंडई क्रेटा, वरना और एलांट्रा में भी दिया जा सकता है। इन कारों में अभी 1.6 लीटर यू2 डीज़ल इंजन लगा है।

    Mild-hybrid tech on the Sportage

    कंपनी का कहना कि नया इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। एक की पावर 116 पीएस और दूसरे की पावर 136 पीएस होगा। 136 पीएस की पावर वाला इंजन स्पोर्ट्ज के ऑल-व्हील-ड्राइवर वर्जन में आएगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नया डीज़ल इंजन एस कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल में भी दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि भारत में इसे ट्रेज़र नाम से उतारा जा सकता है। इस में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा जा सकता है।

    किया स्पोर्ट्ज को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसे हुंडई ट्यूसॉन पर तैयार किया गया है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी नई जनरेशन की स्पार्ट्ज को भारत में भी उतार सकती है।

    नए 1.6 लीटर डीज़ल इंजन के अलावा स्पोर्ट्ज फेसलिफ्ट में किया की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी 2.0 लीटर डीज़ल इंजन के साथ मिलेगी।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है