महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के कुछ वेरिएंट की कीमत में हुई 20,000 रुपये की कटौती
एएक्स5 वेरिएंट 112 पीएस टर्बो-पेट्रोल और 117 पीएस डीजल इंजन के साथ आता है। डीजल वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है
- Write a कमेंट

हाल ही में महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ के नए मिड वेरिएंट रेवएक्स एम, रेवएक्स एम (ओ) और रेवएक्स ए पेश किए हैं, और अब कंपनी ने एक्सयूवी 3एक्सओ के एएक्स5 पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 20,000 रुपये तक की कटौती की है। ध्यान रहे कि रेवएक्स ए वेरिएंट को एएक्स5 और एएक्स5 एल के बीच पोजिशन किया गया है और कीमत में कटौती से एक्सयूवी 3एक्सओ लाइनअप को सुव्यवस्थित और वेरिएंट्स के बीच अंतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। यहां देखिए एएक्स5 की नई कीमत की पुरानी प्राइस से तुलना:
प्राइस
| वेरिएंट |
नई कीमत |
पुरानी कीमत |
अंतर |
| एएक्स5 पेट्रोल एमटी |
10.99 लाख रुपये |
11.19 लाख रुपये |
(- 20,000 रुपये) |
| एएक्स5 पेट्रोल एटी |
12.49 लाख रुपये |
12.69 लाख रुपये |
(- 20,000 रुपये) |
| एएक्स5 डीजल एमटी |
12.19 लाख रुपये |
12.19 लाख रुपये |
अंतर नहीं |
| एएक्स5 डीजल एटी |
12.99 लाख रुपये |
12.99 लाख रुपये |
अंतर नहीं |
सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।
कीमत में कटौती के चलते एएक्स5 पेट्रोल की कीमत एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए वेरिएंट से 80,000 रुपये कम हो गई है। उदाहरण के तौर पर महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए वेरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये के बीच है। अन्य सभी वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ: ओवरव्यू

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के एएक्स5 वेरिएंट को अच्छा डिजाइन दिया गया है और ये सड़क पर शानदार नजर आती है। आगे की तरफ इसमें एलईडी हेडलाइट, सी-शेप एलईडी डीआरएल, क्रोम स्लेट के साथ पियानो ब्लैक ग्रिल एप्लिक, और अग्रेसिव स्टाइल वाला बंपर दिया गया है। हालांकि इसमें आगे फॉग लैंप्स दिए गए हैं जो टॉप लाइन वेरिएंट में मिलते हैं। इसमें कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं।

एक्सयूवी 3एक्सओ एएक्स5 के केबिन में दो रंगों वाली काली और सफेद केबिन थीम के साथ सीटों पर काली फेब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। सभी सीटों के साथ एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आगे व पीछे दोनों पैसेंजर सीट के लिए सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। डैशबोर्ड लेयर्ड डिजाइन में है और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और दो डिजिटल डिस्प्ले दी गई है।
इसकी फीचर लिस्ट काफी अच्छी है और इसमें एक सिंगल-पैन सनरूफ, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, और दो 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) शामिल है। इसमें एक 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया गया है। टॉप लाइन वेरिएंट में एक पैनोरमिक सनरूफ और ज्यादा प्रीमियम 7-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम भी दिया गया है।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए एएक्स5 वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, सेंसर के साथ पीछे पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है। वहीं टॉप लाइन वेरिएंट्स में 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन भी मिलते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ: इंजन

महिन्द्रा एक्सयूवी 3एक्सओ तीन इंजन विकल्प में उपलब्ध है, जिनकी पूरी जानकारी इस प्रकार है:
| इंजन |
1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल |
1.5-लीटर डीजल |
| पावर |
112 पीएस |
130 पीएस |
117 पीएस |
| टॉर्क |
200 एनएम |
230 एनएम तक |
300 एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी* |
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी^ |
*एटी: टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
^एएमटी - ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
जैसा कि पहले बताया, एएक्स5 वेरिएंट में 112 पीएस टर्बो-पेट्रोल और 117 पीएस डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ: प्राइस और कंपेरिजन
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.80 लाख रुपये के बीच है। एएक्स5 वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, स्कोडा कायलाक, टाटा नेक्सन, किआ सिरोस, किआ सोनट और हुंडई वेन्यू से है।














