• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कायलाक नाम से लॉन्च होगी स्कोडा की अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी

    कायलाक का मुकाबला टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से रहेगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 21, 2024 14:59 ist
    info icon
    published onAug 21, 2024 14:59 IST
    last updated onAug 21, 2024 14:59 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kylaq Name Revealed

    स्कोडा की अपकमिंंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को स्कोडा कायलाक नाम दे दिया गया है। इसे 2025 की शुरूआत तक लॉन्च किया जाएगा। इसको कैसे मिला ये नाम और क्या है इस नाम का मतलब? ये आप जानेंगे आगे:

    कायलाक के नाम का मतलब

    Skoda Kylaq

    “कायलाक” को ये नाम संसकृत के शब्द से मिला है जिसका मतलब  “क्रिस्टल” से होता है। स्कोडा ने इसके लिए “नेम यॉर स्कोडा” नाम से कैंपेन चलाया था जहां लोगो से ऐसे नाम का सुझाव मांगा गया था जिसका आगे का शब्द  “K” से शुरू होता हो और “Q” पर खत्म हो। इसके लिए दो लाख एंट्री आई थी जिसमें 24,000 से ज्यादा यूनीक नाम भेजे गए थे और सबसे ज्यादा कायलाक नाम को वोट मिले थे। 

    पावरट्रेन

    Skoda sub-4m SUV spied

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में कुशाक वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (115 पीएस / 178 एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    फीचर्स और सेफ्टी 

    Skoda Kushaq's 10-inch touchscreen

    स्कोडा कायलाक में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इस स्कोडा एसयूवी कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    Skoda sub-4m SUV rear spied
    स्कोडा की इस सब-4 मीटर एसयूवी को 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा इसे मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mahammad razik
    Sep 29, 2025, 11:57:20 PM

    Skoda best comfortable car in the world

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है